देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार की जुआरी व सटोरियों व तस्करों के खिलाफ सख्ती का प्रमाण मिलना शुरू हो गया है। छाता सर्किल के थाना कोसीकला व शेरगढ में जुआरियों व शराब तस्करों की घरपकड़ के बाद जनता में विश्वास पनपने लगा है कि एसएसपी अपने सख्त तेवरों पर कायम हैं। एसएसपी के तेवरों से जनपद के थाना प्रभारियों के अलावा अबैध कारोबार करने वाले में खलबली मची हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रधर गौड के पर्यवेक्षण में नवागत थाना प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने शेरगढ के वना नगला में दविश देकर राकेश, रविन्द्र, घनश्याम व ठाकुर लाल को सरेआम जुआ खेलते हुए दबोच लिया। पकड़े गये जुआरियों की जामा तलाशी में 60 हजार रुपया की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने जुआरियों व सटोरियों को चेतावनी दी वे अपने अबैध कार्यो को बंद कर दे अन्यथा जेल की हवा खाने को तैयार रहे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन