देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
छपरा। बिहार के सारण जिले के गडख़ा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इन दोनों की शादी चार दिन पूर्व ही हुई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मुकीमपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह ने 29 जून को सिंकी देवी से गांव के ही एक मंदिर में विवाह किया था। रविंद्र की यह दूसरी शादी थी जबकि आरोपी महिला की यह तीसरी शादी थी।
गडख़ा के थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात दोनों पति-पत्नी एक साथ सोए थे। आरोप है कि रात को पत्नी ने बिस्तर पर सो रहे अपने पति की गड़ासे (एक प्रकार का धारदार हथियार) से गर्दन काटकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए