देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हिंडौन सिटी (करौली)। दो दिन पहले स्टेशन मार्ग स्थित ओवरब्रिज के नीचे ज्यूस की दुकान चलाने वाले दुकानदार घनश्याम सैनी से हफ्ता नहीं देने पर हुई मारपीट के बाद थाने में दर्ज मामले को वापस नहीं लेने पर बदमाशों ने व्यापारी महेश को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जानकारी व्यापारियों को मिलने पर शुक्रवार को हिंडौन सिटी का बजरिया बाजार पूरी तरह बंद रहा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी व्यापारियों ने विरोध जताया।
व्यापारी महेश गुप्ता ने बताया कि हफ्ता वसूली व आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए वजरिया के दुकानदारों ने शुक्रवार को प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारी का कहना है कि इस दौरान वनकी निवासी जीतू गुर्जर ने गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी। रात्रि साढ़े तीन बजे मेरे घर पर सफेद वोलेरो में सवार होकर कुछ बदमाश आए और घनश्याम सैनी द्वारा कराई गई एफआईआर को वापस कराने व मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके विरोध में बजरिया के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बाजार बंद रख आंदोलन की चेतावनी दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
विपक्ष के विरोध के बीच वित्त विधेयक लोकसभा में पारित
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
अग्निपथ के विरोध में झारखंड के पांच जिलों में ट्रैक और सड़कों पर उतरे युवा, कई ट्रेनें रोकी गयीं