BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बेंगलुरू । ऑस्ट्रेलिया ने यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शनिवार को शुरू हुए चार मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन भारत पर शिकंजा कस लिया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनने वाली टीम इंडिया की पहली पारी 71.2 ओवर में 189 रन पर ही सिमट गई। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने आठ और मिशेल स्टार्क व स्टीव ओ कीफे ने 1-1 विकेट लिया।  भारत की ओर से अभिनव मुकंद ने 0, चेतेश्वर पुजारा ने 17, कप्तान विराट कोहली ने 12, अजिंक्य रहाणे ने 17, करुण नायर ने 26, रविचंद्रन अश्विन ने 7, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 1, रवींद्र जडेजा ने 3, लोकेश राहुल ने 90 व ईशांत शर्मा ने 0 रन बनाए। उमेश यादव 0 रन पर नाबाद लौटे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक पहली पारी में 16 ओवर में 40/0 रन बना लिए थे। डेविड वार्नर 23 और मैट रेैनशॉ 15 रन पर नाबाद हैं। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के कंधे में चोट है इसलिए उनकी जगह अभिनव मुकुंद को जगह मिली। मुकुंद ने साढ़े पांच साल बाद वापसी की है। उन्होंने इससे पहले नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।  हरफनमौला खिलाड़ी जयंत यादव की जगह इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर को मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। पुणे में खेले गए पहले मैच में भारत को 333 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। टीम  भारत : विराट कोहली (कप्तान), अभिनव मुकुंद, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, करुण नायर, उमेश यादव, ईशांत शर्मा। ऑस्ट्रेलिया : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकाम्ब, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, स्टीव ओ कीफे, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड। साभार-khaskhabar.com  

Read More

दुबई । पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में उलटफेर का शिकार हो गए। फेडरर को दूसरे दौर में 116वीं वरीयता प्राप्त रूस के एवगेनी डोनेस्की ने 3-6, 7-6 (9-7), 7-6 (7-5) से मात देते हुए बड़ा उलटफेर किया। दूसरे सेट में फेडरर के पास तीन मैच प्वाइंट, तीसरे सेट में 5-3 से बढ़त और टाईब्रेक में 5-1 की बढ़त थी लेकिन डोनेस्की ने हर बार शानदार वापसी की और फेडरर को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में मौजूदा नंबर-1 ब्रिटेन के एंडी मरे ने स्पेन के गार्सिया लोपेज को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से मात देते हुए अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर से होगा। मरे ने यह मुकाबला एक घंटा 12 मिनट में जीता। ब्रिटेन के डैन इवांस को फ्रांस के गेल मोनफिल्स ने 6-4, 3-6, 6-1 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । भारत के दो पूर्व स्पिन गेंदबाजों राजिंदर गोयल और पद्माकर शिवाल्कर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सी.के.नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह अवार्ड बुधवार को बेंगलुरू में पांचवें एमएके पटौदी मेमोरियल लेक्चर के बाद बीसीसीआई के वार्षिक अवार्ड समारोह में दिए जाएंगे।  लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए सी.के. नायडू अवार्ड समिति ने राजिंदर और पदमाकर के नाम दिए हैं। बीसीसीआई ने साथ ही पहली बार महिला क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट देने की घोषणा की। अवार्ड के लिए समिति ने शांता रंगास्वामी को नामांकित किया है। भारतीय क्रिकेट में विशेष योगदान देने के लिए दिए जाने वाले अवार्ड के लिए समिति ने वमन विश्वनाथ कुमार, रमाकांत देसाई को नामांकित किया है।  इतिहासकार रामचंद्र गुहा और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी की समिति ने बयान में कहा है, बीसीसीआई को राजिंदर और पद्माकर की मेहनत को पहचान देने की जरूरत है जो भारत के लिए नहीं खेल पाए। मुंबई के शिवाल्कर ने 124 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 589 विकेट अपने नाम किए। वहीं हरियाणा के राजिंदर ने 750 प्रथम श्रेणी विकेट लिए, जिसमें से 637 विकेट उन्होंने रणजी ट्रॉफी में लिए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । महेंद्र सिंह धोनी (129) की आतिशी पारी की मदद से झारखंड ने रविवार को यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ को 78 रन से हरा दिया। धोनी ने 107 गेंदों पर दस चौके व छह छक्के उड़ाए। उन्होंने शाहबाज नदीम (90 गेंदों पर 53) के साथ सातवें विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की। झारखंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ 38.4 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गया।  हालांकि टॉस हारने के बाद झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर तक 57 रन पर ही छह विकेट खो दिए थे। धोनी पारी की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर आउट हुए। कांत सिंह ने 33 रन देकर चार और पंकज राव ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मोहम्मद कैफ सहित छत्तीसगढ़ का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। तेज गेंदबाज वरूण आरोन व बाएं हाथ के स्पिनर नदीम ने 3-3 विकेट लिया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुणे । ऑस्ट्रेलिया ने भारत को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में तीसरे दिन ही 333 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। भारत ने पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 107 रनों का स्कोर बनाया। इसके अलावा टीम के खिलाडिय़ों ने कई कैच भी छोड़े जिसमें विपक्षी टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ के कैच भी शामिल थे। स्मिथ के 109 रनों की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 441 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हार का कारण साझेदारी की कमी और कैच छूटने को बताया है। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, स्पिन या तेज गेंदबाजी की मददगार विकेट हो, मायने रखता है कि बल्लेबाज किस तरह से उसके साथ तालमेल बिठाता है।  आप किस तरह के शॉट का चुनाव करते हो यह भी मायने रखता है। उन्होंने कहा, इस मैच में हमारे बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाए। हमारे बल्लेबाज इस मैच में साझेदारी भी नहीं कर पाए जो हमारे लिए इस मैच मे सबसे खराब चीज रही। हमने पिछले कुछ महीनों में इस पर काफी काम किया है और पिछले मैचों में हमने अच्छी साझेदारियां भी की हैं।कोहली ने कहा, मैं इस मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोचूंगा क्योंकि 18-19 टेस्ट के बाद आप एक मैच में खराब खेलते हो तो आपको यह मानना पड़ेगा की यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा है। लोग ऐसा सोच रहे हों कि हम हार ही नहीं सकते तो ऐसा हो नहीं सकता। हमारे दिमाग में ऐसा नहीं था। हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो कोई भी टीम हमें हरा देगी। कोहली ने साथ ही कहा कि कैच छोडऩा भी उनकी टीम की हार का सबसे बड़ा कारण रहा।  उन्होंने कहा, हम 20 विकेट लेना चाहते थे लेकिन हम सही समय पर ऐसा नहीं कर पाए। हम जल्दी विकेट लेने में सफल नहीं रहे। हमने एक बल्लेबाज के पांच कैच छोड़े। आप इस हालत में जीत के हकदार नहीं होते हो। कोहली ने कहा कि टीम अगले मैच में अच्छी वापसी करेगी और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा, हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली। हम जानते हैं कि वाकई क्या हुआ है और हम क्यों हारे हैं। हम अच्छी क्रिकेट खेले तो जीते और नहीं खेले तो हारे। हमने इस मैच से काफी कुछ सीखा है। हम अगले मैच में सुधार करेंगे। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगले मैच में हम बेहतर मानसिकता के साथ उतरेंगे और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाएंगे।  उन्होंने कहा, अगर आप अच्छा नहीं करोगे तो कोई भी गेंदबाजी आक्रमण आपको परेशान कर सकता है। पार्ट टाइम गेंदबाज भी ऐसी स्थिति में आपके खिलाफ चार विकेट ले जाएगा। हमारे साथ इस मैच में यही हुआ। हमने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काफी कम देखने को मिलती है लेकिन यह हमारा बल्लेबाजी के तौर पर सबसे बुरा प्रदर्शन था। हमें इस बात को स्वीकर करने की जरुरत है। हम अगले मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।  कोहली ने कहा कि टीम को अपनी सच्चाई जानने के लिए इस तरह के मैच की जरूरत थी। इस मैच से हमें पता चला की हमें कहां काम करना है। उन्होंने कहा, यह एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह था। आखिरी बार जब हमें इस तरह की हार मिली थी उसके बाद हमने शानदार वापसी की थी। मैं यह मानता हूं कि हमें इस तरह की हार की जरूरत थी ताकि हमें अपनी सच्चाई पता चले कि हम कहां हैं और हमें कहां काम करने की जरूरत है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुणे । ऑस्ट्रेलिया ने यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन ही भारत को 333 रन की शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर कर दिया। भारत को 441 रन का लक्ष्य मिला। भारत की दूसरी पारी 33.5 ओवर में 107 रन पर ही ढेर हो गई।  मुरली विजय ने 2, लोकेश राहुल ने 10, कप्तान विराट कोहली ने 13, अजिंक्य रहाणे ने 18, रविचंद्रन अश्विन ने 8, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 5, चेतेश्वर पुजारा ने 31, रवींद्र जडेजा ने 3, ईशांत शर्मा ने 0 और जयंत यादव ने 5 रन बनाए। उमेश यादव 0 रन पर नाबाद लौटे। स्पिनर स्टीव ओ कीफे ने छह और नाथन लियोन ने चार विकेट लिएं। इससे पहले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 87 ओवर में 285 रन पर सिमटने के साथ ही लंच घोषित कर दिया गया। आज आउट होने वाले कंगारू बल्लेबाज मिशेल मार्श (31), विकेटकीपर मैथ्यू वेड (20), कप्तान स्टीवन स्मिथ (109), मिशेल स्टार्क (30), नाथन लियोन (13) व स्टीव ओ कीफे (6) रहे। जोश हेजलवुड 2 रन पर नाबाद लौटे।  ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी पारी 143/4 रन से आगे बढ़ाई। रविचंद्रन अश्विन ने चार, रवींद्र जडेजा ने तीन, उमेश यादव ने दो व जयंत यादव ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 260 और भारत ने अपनी पहली पारी में 105 रन बनाए थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुणे । भारत ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया को 260 रनों पर ही समेट दिया। मिशेल स्टार्क के रूप में आस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट गिरा। वह 61 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने। आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन अपने गुरुवार के स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 256 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन स्टार्क सिर्फ पांच गेंद ही खेल पाए और आउट हो गए। उन्होंने दिन की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सीमा रेखा पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए।  उन्होंने अपनी पारी में 63 गेंदें खेलते हुए छह चौके तथा तीन छक्के लगाए। जोस हेजलवुड एक रन पर नाबाद लौटे। अश्विन का यह इस घरेलू सत्र का 64वां विकेट था। वह भारत की तरफ से एक घरेलू सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कपिल देव ने एक घरेलू सत्र में 63 विकेट अपने नाम किए थे। भारत की तरफ से उमेश यादव ने चार, अश्विन ने तीन, जडेजा ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट लिया। पहले दिन आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उसने दिन के पहले सत्र में एक विकेट के नुकसान पर 82 रनों पर बनाए थे। लेकिन बाकी के दोनों सत्रों में वह बैकफुट पर चली गई थी। दूसरे सत्र में उसने तीन विकेट गवाएं थे और आखिरी सत्र में पांच विकेट। भारत को उसे पहले ही दिन की पवेलियन भेजने की उम्मीद थी लेकिन स्टार्क ने अंत में तेजी से रन बनाते हुए अपनी टीम को पहले दिन ही बिखरने से रोक दिया। मेहमानों के लिए सर्वाधिक 68 रन भारत में अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने बनाए। डेविड वॉर्नर ने 38 रनों का योगदान दिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की थी और भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए थे। वार्नर को उमेश ने 82 के कुल योग पर आउट किया था। उस समय स्मिथ एक और शॉन मार्श एक रन पर नाबाद लौटे थे। इसी स्कोर पर रेनशॉ पेट खराब होने के कारण रिटायर हो गए थे। भोजनकाल के बाद मार्श और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। मार्श को जयंत ने 119 के कुल योग पर आउट किया। इसके बाद कप्तान ने हैंड्सकॉम्ब के साथ तीसरे विकटे के लिए 30 रनों की साझेदारी की। हैंड्सकॉम्ब को जडेजा ने 149 के कुल योग पर आउट किया। हैंड्सकॉम्ब ने 45 गेंदे खेली और अपनी पारी में तीन चौके लगाए। इसी योग पर अश्विन ने कप्तान सिम्थ को चलता कर मेहमानों को चौथा और सबसे बड़ा झटका दिया। स्मिथ ने 95 गेदें खेलीं और अपनी पारी में दो चौके लगाए। स्मिथ के जाने के बाद रेनशॉ मैदान पर वापस आए। चायकाल तक वह मिशेल मार्श के साथ टिके रहे। आस्ट्रेलिया ने चायकाल तक चार विकेट पर 153 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया का निचला क्रम ढह गया। तीसरे सत्र में आस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श (4), मैथ्यू वेड (8), स्टीवन ओ कैफी (0), नाथन लॉयन (0), और रेनशॉ के विकेट गंवाए। दिन के आखिरी सत्र में जडेजा ने मार्श को पवेलियन भेजा। दूसरे छोर पर खड़े रेनशॉ ने अर्धशतक पूरा किया। वेड जिस तरह से संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे लग रहा था कि वह टिके रहेंगे लेकिन उमेश की गेंद पर वह पगबाधा करार दे दिए गए। मेजबानों को बड़ा विकेट अश्विन ने दिलाया। रेनशॉ उनकी गेंद पर स्लिप पर खड़े मुरली विजय के हाथों लपके गए। कैफी को यादव ने खाता भी नहीं खोलने दिया। अगली ही गेंद पर लॉयन भी पवेलियन लौट गए। भारत उम्मीद लगाए बैठा था कि वह आखिरी विकेट भी जल्दी ले लेगा लेकिन स्टार्क ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने अश्विन पर छक्का लगाया और फिर 88वें ओवर में जडेजा पर लगातार दो चौके और एक छक्का लगाया। हेजलवुड ने उनका अच्छा साथ दिया और दोनों दिन का खेल खत्म होने तक टिके रहे।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुणे । ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 128/2 रन बना लिए थे। कप्तान स्टीवन स्मिथ (22) व पीटर हैंड्सकॉम्ब (7) क्रीज पर हैं।  डेविड वार्नर (38) व शॉन मार्श (16) आउट हो गए जबकि मैट रेनशॉ (36) तबीयत खराब होने से रिटायर्ड हर्ट हो गए। विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी। मध्यम गति के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। टीम : भारत : मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव, ईशांत शर्मा। ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, स्टीवन स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, स्टीव ओ कीफे, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलंबो । भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां के पी. सारा ओवल मैदान पर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हराकर आईसीसी वूमैन वल्र्ड कप क्वालीफायर का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने 245 रन का लक्ष्य 50वें ओवर की अंतिम गेंद पर हासिल किया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 89 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से सर्वाधिक 71 रन बनाए। मोना मैशराम ने 59, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 41, वी कृष्णामूर्ति ने 31, शिखा पांडे ने 12 और तिरूष कामिनी ने 10 रन की पारी खेली। कैप व खाका ने 2-2 विकेट लिए।  इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 49.4 ओवर में 244 रन बनाए। एम डु प्रीज ने 40, कप्तान डी वान निकर्क व एल ली ने 37-37, एस लुस ने 35, ट्रायन ने 23, विकेटकीपर चेटी ने 22 व वोल्वाडर्ट ने 21 रन का योगदान दिया। राजेश्वरी गायकवाड ने तीन, शिखा ने दो और एकता बिष्ट, पूनम यादव व दीप्ति ने 1-1 विकेट चटकाया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरु/मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली किसी एक ही ब्रैंड के साथ 100 करोड़ का अनुबंध करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कप्तान कोहली ने एक लाइफस्टाइल ब्रैंड के साथ आठ साल की डील साइन की है। यह डील करीब 110 करोड़ रुपये की है। कोहली अब जमैका के सुपरस्टार धावकों उसैन बोल्ट और असाफा पॉवेल व फुटबॉलर थीरी हेनरी और ऑलिवर गिराउड व अन्य बड़े खिलाडिय़ों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आठ साल की यह डील शायद 28 साल के इस क्रिकेटर के साथ उसके पूरे करियर में जुड़ी रहेगी। इसमें कोहली को एक तयशुदा रकम के साथ-साथ रॉयल्टी भी मिलेगी। यह सब ब्रैंड के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। कोहली अब इस जर्मन कंपनी के साथ खेल और लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेंगे। इसके लिए उन्हें हर साल करीब 12 से 14 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस रकम को तयशुदा रकम में रखा गया है। कोहली ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, ‘इस कंपनी के साथ कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं और मुझे इसके साथ जुडक़र काफी गर्व महसूस हो रहा है। इसके लिए न केवल आज के सितारे उसैन बोल्ट हैं बल्कि पहले भी इसके साथ पेले, मैराडोना और अन्य कई बड़े नाम जुड़ चुके हैं।’ सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी भी 100 करोड़ रुपये का अनुबंध कर चुके हैं लेकिन यह किसी एक कंपनी के लिए नहीं था। उन्होंने मल्टीपल एजेंसियों के जरिये यह अनुबंध किया था। अपने 24 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर ने करीब 50 से ज्यादा ब्रैंड का विज्ञापन किया है। इसके लिए उन्होंने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस ली है। उनकी सबसे बड़ी डील वर्ल्डटेल के साथ 1995 में 30 करोड़ से ज्यादा का अनुबंध शामिल था जिसे 2001 में दोगुना कर दिया था। वर्ष 2006 में तेंदुलकर ने एक अन्य कंपनी के साथ तीन साल के लिए 175 करोड़ रुपये की डील साइन की।  एमएस धोनी तेंदुलकर के बाद अगले नंबर पर हैं। उन्होंने मोटे तौर पर 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 180 करोड़ रुपये) की डील साइन की। 2013 में विराट कोहली ने बड़ी स्पोट्र्स कंपनी के साथ 3 साल के लिए 10 करोड़ रुपये की डील साइन की थी। पिछले साल दोनों पक्षों ने इसे रिन्यू नहीं करने का फैसला किया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

ब्यूनस आयर्स । एटीपी ब्यूनस आयर्स क्लकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जापान के शीर्ष खिलाड़ी केई निशिकोरी और यूक्रेन के अलेक्जांद्र डोल्गोपोलोव की भिड़ंत होगी। निशिकोरी ने संघर्षपूर्ण जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।  निशिकोरी ने दो घंटे 45 मिनट तक चले सेमीफाइनल में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले विश्व के 77वें नंबर के अर्जेंटीनी खिलाड़ी कार्लोस बरलोक को 4-6, 6-4, 6-3 से मात दी। यह इस साल निशिकोरी का दूसरा फाइनल है। इससे पहले वे जनवरी में ब्रिस्बेन में फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से हार झेलनी पड़ी थी।  दूसरे सेमीफाइनल में डोल्गोपोलोव ने स्पेन के चौथी वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेनो बस्टा को 7-5, 6-2 से पराजित किया। डोल्गोपोलोव यहां पहली बार और कुल सातवें एटीपी वल्र्ड टूर के फाइनल में पहुंचे हैं। 28 वर्षीय डोल्गोपोलोव की विश्व रैंकिंग 66वीं, जबकि निशिकोरी की पांचवीं है। साभार-khaskhabar.com

Read More

पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री ने आगाह किया है कि कुछ देश भारतीय क्रिकेट बोर्ड में चल रही मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करके बडी गलती कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही बीसीसीआई को सलाह दी कि सबसे बडा राजस्व पैदा करने वाला बोर्ड होने के कारण वह आईसीसी से उस एक-एक पैसे की मांग करे जिसका वह हकदार है। अनिल कुंबले के मुख्य कोच बनने से पहले शास्त्री भारतीय टीम के टीम निदेशक थे। उन्होंने कुछ क्रिकेट बोर्डों को आगाह किया कि यह संस्था (बीसीसीआई) यहां बनी रहेगी। शास्त्री ने अपने हालिया दिए एक साक्षात्कार में किसी देश का नाम लिये बिना कहा, मेरी कुछ लोगों को चेतावनी है। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। बीसीसीआई बहुत जल्द उस स्थिति में आएगा जिसके लिये वह बना है। इसलिए बीसीसीआई का वर्तमान मसलों पर गौर करना महत्वपूर्ण है। उनका सीधा संदर्भ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से था। बीसीसीआई में उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढा समिति की सिफारिशों के बाद आमूलचूल बदलाव चल रहे हैं जिसके कारण अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और अन्य को बाहर होना पडा। शास्त्री ने बीसीसीआई की आईसीसी से मोटे राजस्व की मांग का भी समर्थन किया क्योंकि भारत के बिना उसके लिये इतना अधिक लाभ हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि आईसीसी बैठक के लिए जो समिति दुबई गई थी उसने आईसीसी बोर्ड के सामने यह मसला रखा। मुझे खुशी है कि विक्रम लिमये, अनिरूद्ध चौधरी और अमिताभ चौधरी ने बीसीसीआई के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से वहां जाकर रखा। मेरा मानना है कि भारत आईसीसी टूनार्मेंट से मिलने वाले हर पैसे का हकदार है क्योंकि वह वल्र्ड क्रिकेट को सबसे अधिक राजस्व दे रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More