BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रांची । आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच डारेन लेहमन को उम्मीद है कि यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत के हाथों एक और हार से बचने के लिए उनके खिलाड़ी दुबई में अभ्यास सत्र के दौरान सीखे सबक को लागू करेंगे। आस्ट्रेलिया ने दुबई में भारत दौरे से पहले भारत जैसे माहौल में अभ्यास किया था और अब लेहमन चाहते हैं कि अपनी पिछली तैयारियों को अमली जामा पहनाते हुए उनके खिलाड़ी तीसरा टेस्ट बचाने का प्रयास करेंगे। मैच के चौथे दिन रविवार को भारत द्वारा 9 विकेट पर 603 रनों पर पहली पारी घोषित किए जाने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम 152 रनों से पीछे थी और दिन का खेल खत्म होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में 23 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इस कारण अब उस पर हार का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि पांचवें दिन भारतीय स्पिनरों को खेलना उसके खिलाडिय़ों के लिए काफी मुश्किल होगा और फिर भारत की बढ़त को उतारने के लिए उसे अभी भी 129 रनों की जरूरत है। लेहमन ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा, अब हमें अपनी रणनीति पर चलना होगा। हमें इस हालात से निपटने के लिए दुबई में काफी अभ्यास किया है और अब उसे लागू करने का वक्त आ गया है। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे खिलाड़ी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए यह मैच बचाने में सफल होंगे। लेहमन ने कहा कि चौथे दिन के अंतिम पहर में डेविड वार्नर और नाथन लॉयन का विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा से निपटने के लिए उनकी टीम के पास सटीक रणनीति है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

रांची । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चार मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 172 ओवर में 466/6 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा (176) व विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (76) क्रीज पर हैं। पुजारा-साहा ने सातवें विकेट के लिए 138 रन जोड़ लिए हैं। अब भारत पहली पारी के आधार पर 15 रन आगे हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में कप्तान स्टीवन स्मिथ और ग्लेन मेक्सवैल के शतकों की बदौलत 451 रन बनाए थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । होटल में आग लग जाने के कारण टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाल-बाल बचे। इस आग में झारखंड के क्रिकेटरों की किट जलने के चलते विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल अब शुक्रवार की जगह शनिवार को होगा। विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को झारखंड और बंगाल के बीच होना था। झारखंड की टीम द्वारका के जिस होटल में ठहरी हुई थी उसी में आग लगी। इसी होटल में टीम के साथ कप्तान महेंद्रसिंह धोनी भी ठहरे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह 5.30 बजे नजदीकी मॉल में लगी आग इस होटल तक भी पहुंची, जिसमें खिलाडियों की किट जल गई। धोनी समेत सभी खिलाडिय़ों को बचा लिया गया। चूंकि क्रिकेटर्स की किट जल गई थी, इसलिए शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना संभव नहीं था। इसके चलते अब यह मैच शनिवार को शिफ्ट कर दिया गया है। तमिलनाडु ने पहले सेमीफाइनल में बड़ौदा को पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है। इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। अब भारत के सामने सबसे बडी चुनौती है कि आस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेट कर बडा स्कोर खडा करने से रोका जाए। ऐसे में टीम इंडिया के लिए आसान नहीं है।   खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 345 रन बना लिए है। स्टीव स्मिथ 135 बनाकर कीज पर डटे हुए है। वहीं मैथ्यू वेडे 5 रन बनाकर उनका साथ दे रहे है।  भारत के लिए उमेश यादव और जडेजा ने 2-2 विकट अपने नाम किए है। जबकि अश्विन ने भी 1 विकेट लिए है। कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 117) के शानदार शतक और ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 82) की के बीच हुई नाबाद शतकीय साझेदारी के दम पर आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 299 रन बना लिए हैं।   टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्मिथ और 2014 के बाद पहला टेस्ट मैच खेल रहे मैक्सवेल पांचवें विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी करते हुए अपना 800वां टेस्ट मैच खेल रही अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। स्मिथ और मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ अपनी टीम की ओर से पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

इंडियन वेल्स। दुनिया में 10वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। फेडरर ने प्री क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल को 6-2, 6-3 से मात दी।    मुकाबला एक घंटा आठ मिनट चला। दुनिया में छठे नंबर के खिलाड़ी और टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त नडाल नौवीं वरीय फेडरर को जरा भी चुनौती पेश नहीं कर पाए, जबकि माना जा रहा था कि मुकाबले में एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।    35 वर्षीय फेडरर ने जनवरी में नडाल को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हराकर अपना 18वां ग्रैंडस्लैम जीता था। फेडरर ने चार बार इंडियन वेल्स में खिताब जीता है। अब फेडरर का सामना दुनिया में 16वें नंबर के खिलाड़ी और 15वीं सीड ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा। किर्गियोस ने विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज सर्बिया के नोवाक जोकोविक को मात दी। जोकोविक ने एक घंटा 51 मिनट चला यह मैच 4-6, 6-7 से गंवाया। 21 वर्षीय किर्गियोस ने दो सप्ताह पहले ही एकापुल्को में अपनी पहली भिड़ंत में जोकोविक को हार का स्वाद चखाया था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरू । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैच की टेस्ट सीरीज में अब तक चार में तीन पारियों में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर को तीन बार पैवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं। ओवरऑल अश्विन ने टेस्ट में नौ दफा वार्नर का शिकार किया है। रांची में 16 मार्च से तीसरा टेस्ट खेला जाएगा और इसमें एक बार फिर इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना होगा। इस बारे में वार्नर ने कहा कि अश्विन के खिलाफ शॉट खेलने में काफी जोखिम होने के बावजूद मैं शॉट खेलना बंद नहीं करूंगा। पिछले टेस्ट में मैं उनकी गेंद पर स्विच हिट लगाने की कोशिश कर रहा था और मैंने रिवर्स स्वीप खेलने का भी प्रयास किया। मेरे लिए एकमात्र चिंता असमान उछाल था, यह हमेशा चुनौतीपूर्ण चीज होती है। अगर स्विच हिट लगाते समय आप चूक जाओगे तो आपको पगबाधा दिया जा सकता है लेकिन अगर आप रिवर्स स्वीप कर रहे होंगे तो ऐसा नहीं होगा। आपको सतर्क रहना होगा। मुझे कुछ बदलाव करना होगा। वार्नर ने भरोसा जताया कि चोटिल मिशेल स्टार्क की गैर मौजूदगी में पैट कमिंस टीम के लिए अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि वे काफी गति से गेंदबाजी करते हैं और निश्चित तौर पर वे इसका फायदा उठाएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी ने अपनी समयपूर्व लिए गए संन्यास से वापसी कर ली है। इस वापसी से उन्हें महिला हॉकी वल्र्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एचडब्ल्यूएल राउंड-2 का आयोजन अगले माह से कनाडा में हो रहा है। यह टूर्नामेंट भारतीय महिला हॉकी टीम के नए प्रमुख कोच जोएर्ड मार्जिने का पहला परीक्षण होगा।    भारत की 25 वर्षीया हॉकी खिलाड़ी ने पिछले साल अपनी शादी के बाद सितम्बर को खेल जगत से संन्यास की घोषणा की थी। इस संन्यास के पीछे रियो ओलम्पिक के लिए उन्हें महिला टीम में शामिल न किया जाना और प्रमुख कोच नील हॉगुड से उनका विवाद भी मुख्य कारण माने जा रहे थे।    रितु ने अपने एक बयान में कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं और राष्ट्रीय टीम के शिविर में अपने टीम की साथी खिलाडिय़ों के साथ वापसी से उत्साहित हूं। अपने संन्यास को वापस लेने के लिए और मुझे एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए मैं हॉकी इंडिया का शुक्रिया अदा करती हूं।’रियो ओलम्पिक के लिए 36 साल बाद महिला हॉकी टीम के क्वालीफाई करने के पीछे रितु ने कप्तान के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन पिछले साल अगस्त में आयोजित हुए ओलम्पिक खेलों में वह टीम में ही शामिल नहीं थी।    रितु एचडब्ल्यूएल राउंड-2 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में एक खिलाड़ी की तरह वापसी करेंगी। इस टीम की कमान रितु रामपाल के हाथों में होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरू। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई अवाड्र्स नाइट 2017 में शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कोहली को वर्ष 2015-16 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए पोली उमरीगर पुरस्कार मिला।    कोहली ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। कोहली तीसरी बार यह अवार्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर हैं। अश्विन को वेस्टइंडीज में पिछले साल दिखाए गए बेहतरीन खेल के लिए सीके नायडु पुरस्कार से नवाजा गया। अश्विन ने चार टेस्ट में 17 विकेट चटकाए थे। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कोहली ने कहा कि पिछले 10 से 12 महीने अविश्वसनीय रहे। मैं इससे परेशान नहीं होता कि कौन क्या सोच रहा है।   ड्रेसिंग रूम में यही सोच बनी है। हमने साथ में जीतना और हारना सीखा है। मैं हर फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर ने इस मौके पर पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की दिल खोलकर तारीफ की। समारोह में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ जेम्स सदरलैंड भी मौजूद थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारत ने बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन ही 75 रन से हराकर चार मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। टीम इंडिया को जीत दिलाने में बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की विशेष भूमिका रही। जडेजा ने पहली, तो अश्विन ने दूसरी पारी में 6-6 विकेट चटकाए।    जडेजा को गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस प्रदर्शन का विशेष लाभ मिला। वे अश्विन के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों के 892-892 अंक हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब स्पिनर्स की जोड़ी टॉप पर पहुंची हो। जडेजा पहली बार नंबर वन गेंदबाज बने हैं।    आखिरी बार अप्रैल 2008 में दो गेंदबाज डेल स्टेन और मुथैया मुरलीधरन संयुक्त रूप से पहली पोजिशन पर आए थे। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने पहली पारी में 8 विकेट लिए थे और वे दो स्थान के फायदे के साथ 16वीं पायदान पर आ गए हैं। खब्बू स्पिनर स्टीव ओ कीफे को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वे अब 28वें स्थान पर हैं। इसके अलावा बेंगलुरू में जीत से यह सुनिश्चित हो गया है कि 1 अप्रैल तक भारत टॉप पर रहेगा और 1 मिलियन डॉलर का नगद ईनाम उसे मिलेगा। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ शीर्ष पर हैं। वे लगातार 77 टेस्ट से टॉप पर बने हुए हैं।   उन्होंने रिकी पोटिंग के 76 टेस्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है और अब वे सबसे ज्यादा मैच तक टॉप पर रहने वाले दो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों स्टीव वॉ (94) और डॉन ब्रैडमैन (93) से ही पीछे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में अब तक कुल 40 रन ही बनाए हैं, जिसका खामियाना उन्हें रैंकिंग में एक पायदान खोकर उठाना पड़ा है। कोहली तीसरे व जो रूट दूसरे स्थान पर हैं।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों टेस्ट में संघर्ष करने वाला भारत फिलहाल टीम से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा पर नजर गड़ाए हुए है। हालांकि दोनों ही खिलाडिय़ों की चोट से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही।    यहां विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में बंगाल की ओर से खेलते हुए शमी गुजरात के खिलाफ 7 ओवर में 36 रन देकर कोई भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इस मैच में गुजरात ने सात विकेट से जीत हासिल कर बंगाल का विजयी रथ भी रोक दिया। शमी को पिछले वर्ष नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में घुटने में चोट लग गई थी।   तभी से वे भारतीय टीम से बाहर थे। वे अपनी फिटनेस के लिए रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे थे। इसके अलावा रोहित भी चेन्नई में ही खेले गए मुकाबले में असफल रहे। गोवा के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए रोहित चार रन ही बना सके। हालांकि उनकी टीम यह मुकाबला आठ विकेट से जीतने में सफल रही।  साभार-khaskhabar.com      

Read More

बेंगलुरू। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर चार मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 122.4 ओवर में 276 रन पर सिमट गई। जवाब में लंच तक भारत ने 10 ओवर में 38/0 रन बना लिए थे। लोकेश राहुल (20) व अभिनव मुकुंद (16) क्रीज पर हैं।   इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त मिली। रवींद्र जडेजा ने 6 और रविचंद्रन अश्विन ने 2 और ईशांत शर्मा व उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया के आज आउट होने वाले बल्लेबाजों में मिशेल स्टार्क (26), विकेटकीपर मैथ्यू वेड (40), नाथन लिोयन (0), जोश हैजलवुड (1) हैं। शेन ओ कीफे चार रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी पारी 237/6 रन से आगे बढ़ाई। भारत की पहली पारी 189 रन पर ही खत्म हो गई थी। साभार-khaskhabar.com    

Read More

बेंगलुरू । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चार मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 80 ओवर में 163/5 रन बना लिए थे। शॉन मार्श (38) क्रीज पर हैं। डेविड वार्नर (33), कप्तान स्टीवन स्मिथ (8), मैट रेनशॉ (60), पीटर हैंड्सकॉम्ब (16) व मिशेल मार्श (0) पैवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने तीन और रविचंद्रन अश्विन व ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी पारी 40/0 रन से आगे बढ़ाई थी। इससे पहले मैच के पहले दिन भारतीय टीम 189 रन पर ही ढेर हो गई थी। लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 90 रन बनाए। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 50 रन देकर आठ विकेट चटकाए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More