BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राफेल नडाल से जीते रोजर फेडरर, जोकोविक उलटफेर के शिकार

राफेल नडाल से जीते रोजर फेडरर, जोकोविक उलटफेर के शिकारइंडियन वेल्स। दुनिया में 10वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। फेडरर ने प्री क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल को 6-2, 6-3 से मात दी। 

 

मुकाबला एक घंटा आठ मिनट चला। दुनिया में छठे नंबर के खिलाड़ी और टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त नडाल नौवीं वरीय फेडरर को जरा भी चुनौती पेश नहीं कर पाए, जबकि माना जा रहा था कि मुकाबले में एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। 

 

35 वर्षीय फेडरर ने जनवरी में नडाल को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हराकर अपना 18वां ग्रैंडस्लैम जीता था। फेडरर ने चार बार इंडियन वेल्स में खिताब जीता है। अब फेडरर का सामना दुनिया में 16वें नंबर के खिलाड़ी और 15वीं सीड ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा। किर्गियोस ने विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज सर्बिया के नोवाक जोकोविक को मात दी। जोकोविक ने एक घंटा 51 मिनट चला यह मैच 4-6, 6-7 से गंवाया। 21 वर्षीय किर्गियोस ने दो सप्ताह पहले ही एकापुल्को में अपनी पहली भिड़ंत में जोकोविक को हार का स्वाद चखाया था।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More