BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डरबन । दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को यहां खेले गए पांच मैच की सीरीज के दूसरे वनडे में श्रीलंका को 121 रन से करारी मात देकर 2-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था। तीसरा वनडे चार फरवरी को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। दूसरे वनडे में श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दक्षिण अफ्रीका ने मैन ऑफ द मैच फाफ डु प्लेसिस (105) और डेविड मिलर (नाबाद 117) के शतकों की मदद से 50 ओवर में छह विकेट पर 307 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज हाशिम अमला (15), विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (17), कप्तान एबी डिविलियर्स (3) और जीन पॉल डुमिनी (11) 108 रन तक पैवेलियन लौट गए थे। इसके बाद प्लेसिस और मिलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। मिलर ने कुल 98 गेंदों पर तीन चौके व छह छक्के तथा प्लेसिस ने 120 गेंदों पर सात चौके व एक छक्का उड़ाया। आखिर में क्रिस मौरिस ने 20 गेंदों पर छक्कों की मदद से 26 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल ने दो और नुवान कुलशेखरा, धनंजय डिसिल्वा, लक्षण संदाकन व सचित पथिराना ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 37.5 ओवर में 186 रन पर ही ढेर हो गई। विकेटकीपर दिनेश चांदीमल ने 46 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत सर्वाधिक 36 रन जुटाए। पथिराना व थरंगा ने 26-26, निरोशन डिकवेला ने 25, कुशल मेंडिस ने 20, असेला गुणारत्ने ने 18, चतुरंगा डिसिल्वा ने 14 और कुलशेखरा ने 12 रन बनाए। वायने पार्नेल, इमरान ताहिर व डुमिनी ने 2-2 और कागिसो रबाडा, मौरिस व एंडले फेलेलुकक्वायो ने 1-1 विकेट लिया।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरू । भारत ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए तीसरे निर्णायक टी-20 मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड को 75 रनों से हरा तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। बुमरा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज यजुवेंद्र चहल चुने गए। भारत से मिले 203 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 16.1 ओवरों में 127 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने अपने चार ओवरों के कोटे में 25 रन देकर छह विकेट चटकाए। इंग्लैंड एक समय 13 ओवरों में दो विकेट पर 117 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था। लेकिन 14वें ओवर में चहल ने लगातार दो गेंदों पर इयान मोर्गन (40) और जोए रूट (42) के विकेट चटकाकर मैच का रुख ही पलट दिया। इंग्लैंड के आखिरी आठ विकेट मात्र आठ रन जोड़ने में 18 गेंद के भीतर गिर गए। चहल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धौनी (56) और सुरेश रैना (63) की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 और युवराज सिंह ने एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए 27 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए प्लंकेट, स्टोक्स, मिल्स और जोर्डन ने एक-एक विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले भारत को कप्तान विराट कोहली (2) के रूप में पहला झटका लगा। उनके बाद आए सुरेश रैना ने 45 गेंदों में पांच छक्के और दो चौकों की मदद से 63 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 36 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 56 रन बनाए। धौनी का यह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में पहला अर्धशतक है। युवराज सिंह ने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 27 रनों का योगदान दिया। लोकेश राहुल ने 22 रन जुटाए। पदार्पण मैच खेल रहे युवा ऋषभ पंत ने छह रन और हार्दिक पांड्या ने 11 रनों का योगदान देते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। पंत नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, टाइमल मिल्स और क्रिस जोर्डन ने एक-एक विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। भारत : ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, युजवेंद्र चहल। इंग्लैंड : जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, जोए रूट, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, टाइमल मिल्स, आदिल रशीद।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद को मंगलवार को छह साल बाद रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में भारत की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है जो नौ फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। चयन समिति की बैठक मंगलवार को छह घंटे विलंब से शुरू हुई जब प्रशासकों की नयी समिति ने संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी को बैठक बुलाने से रोक दिया। इसके बाद कई फोन काल और ईमेल का आदान प्रदान हुआ और अंतत: बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने बैठक बुलाई। तमिलनाडु के मुकुंद टीम के अतिरिक्त सदस्य हैं जबकि विकेटकीपर रिधिमान साहा ने भी टीम में वापसी करते हुए पार्थिव पटेल की जगह ली। मुकुंद ने रणजी ट्राफी में तमिलनाडु के लिए 700 से ऊपर रन बनाए। वह आखिरी बार 2011 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे। अजिंक्य रहाणे, जयंत यादव, हार्दिक पंडया भी चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इसी तरह तेज गेंदबाजी का जिम्मा ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव संभालेंगे।  भारतीय 16 सदस्यीय टीम...  विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करूण नायर, हार्दिक पंडया, रिधिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और अभिनव मुकुंद। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च में चार मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 23 से 27 फरवरी तक पुणे, दूसरा चार से आठ मार्च तक बेंगलुुरू, तीसरा 16 से 20 मार्च तक रांची और चौथा 25 से 29 मार्च तक धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर प्रशंसकों के साथ पूर्व क्रिकेटर्स भी काफी उत्साहित हैं। इसी कड़ी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि टेस्ट सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लेना चाहिए।  सचिन ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है और भारत को उसे कम करके नहीं आंकना चाहिए। हालांकि भारतीय परिस्थितियों में खेलना मुश्किल होगा और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी यह बात जानते हैं। जिस तरह से भारतीय टीम मौजूदा समय में खेल रही है उससे यह उनके लिए प्रशंसनीय बात है। लेकिन आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। ऑस्ट्रेलिया को पिछली बार भारतीय धरती पर 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा हाल में एशिया में कंगारुओं का प्रदर्शन टेस्ट में निराशाजनक रहा है। ऑस्ट्रेलिया को गत वर्ष श्रीलंका ने अपने घर में 3-0 से शिकस्त दी थी। सचिन ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी टीम अपनी बेहतरीन तैयारी करेगी और जब प्रदर्शन करना होगा, तो अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम से निपटना मुश्किल होगा और हमेशा से ही ऐसा होता रहा है, लेकिन मुझे भारतीय टीम पर पूरा भरोसा है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेलबोर्न । सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सानिया-डोडिग ने क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और गैब्रियला दाब्रोवस्की को 6-4, 3-6, 12-10 से मात दी। सानिया-डोडिग ने कांटे की टक्कर में दो मैच पॉइंट बचाए। बोपन्ना और कनाडा की उनकी जोड़ीदार गैब्रियला ने 67 मिनट तक चले मुकाबले में कुछ अच्छे मौके गंवाए।  इस हार के साथ ही बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफर पूरी तरह से खत्म हो गया। वे पुरुष युगल में अपने नए जोड़ीदार पाब्लो कुएवास के साथ दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। सानिया भी महिला युगल में बारबोरा स्ट्रीकोवा के साथ क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब सानिया और क्रोएशिया के डोडिग का सामना लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस से हो सकता है।  सेमीफाइनल में पहुंचे स्टैन वावरिंका स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी स्टैन वावरिंका ने फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा को मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। चौथी वरीय वावरिंका ने सोंगा को 7-6 (2), 6-4, 6-3 से हराया। अब वावरिंका का सामना उनके हमवतन खिलाड़ी रोजर फेडरर से होगा। ऐसा पहली बार हुआ है कि फ्रेंच ओपन के अलावा ये दोनों खिलाड़ी किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में आमने-सामने आए हैं। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट ने वावरिंका के हवाले से कहा कि फेडरर के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। वे एक मजबूत खिलाड़ी हैं। सोंगा के खिलाफ हुए मुकाबले के बारे में वावरिंका ने कहा, कोर्ट में थोड़ी हवा भी चली थी। इसलिए, ऐसे में नियंत्रण पाना आसान नहीं था। मैंने पहले सेट से ही आक्रामक खेलने की कोशिश की और मुझे लगता है कि इसी कारण मैंने जीत हासिल की। इटली के खिलाफ डेविस कप मैच में नहीं खेलेंगे पोट्रो ब्यूनस आयर्स। कनाडा में अगले माह खेले जाने वाले डेविस कप में मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना के लिए विश्व वरीयता में चौथे स्थान पर रह चुके जुआन मार्टिन डेल पोट्रो नहीं खेलेंगे। अजेंटीना टीम के कप्तान डेनियल ओर्सेनिक ने इसकी घोषणा की। अगले माह तीन से पांच फरवरी तक अर्जेंटीना और इटली के बीच डेविस कप विश्व ग्रुप के मैच खेले जाएंगे। कप्तान डेनियल ने कहा इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना की ओर से डिएगो श्वाट्र्जमैन, होरासियो जेबालोस, गुइडो पेला और लियोनाडरे मायेर खेलेंगे। 39वीं विश्व वरीयता प्राप्त 28 वर्षीय डेल पोट्रो ने पिछले साल नवम्बर में हुए डेविस कप टूर्नामेंट में क्रोएशिया के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अर्जेंटीना डेविस कप टीम के कप्तान डेनियल ने कहा कि मैं इटली के खिलाफ खेलने वाले खिलाडिय़ों के नाम से संतुष्ट हूं। डेनियल ने कहा कि पोट्रो और डेलबोनिस की अनुपस्थिति स्वाभाविक है। अगर वे नहीं खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे स्वयं को इस प्रतियोगिता के लिए 100 प्रतिशत तैयार नहीं मान रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

जोहानसबर्ग । कप्तान एंजेलो मैथ्यूज( नाबाद 54) के अर्धशतक और बाएं हाथ के स्पिनर लक्षण संदाकन (23/4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 मैच में दो गेंद पहले तीन विकेट से हरा दिया। सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है और अंतिम मुकाबला 25 जनवरी को केपटाउन में होगा। इसके बाद 28 जनवरी से पांच मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी।  टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.3 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई। हीनो कुन्ह ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली। फरहान बेहारडिएन ने 27, आरोन फैंगिसो ने 13 और विकेटकीपर मंगाल्सो मोसेले व डेविड मिलर ने 11-11 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए टी20 में पहला मैच खेल रहे संदाकन ने चार, इशुरू उदाना ने तीन और नुवाल कुलशेखरा ने दो विकेट लिए। जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दौरे पर पहली जीत दर्ज की। मैथ्यूज ने 50 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाए और मैन ऑफ द मैच रहे। हालांकि मैथ्यूज एड़ी में चोट लगा बैठे जिससे वे अब अगले कुछ सप्ताह तक नहीं खेल सकेंगे। मैथ्यूज से पहले नुवान प्रदीप और दानसुका गुआनथिलाका भी चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। आसान लक्ष्य के सामने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा और सात में से पांच बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना सके। ओपनर निरोशन डिकवेला ने 22 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांडीमल ने 22 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुगी एनगिडी ने 19 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिए। वेन पार्नेल और जेजे स्मुथ को एक-एक विकेट मिला।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला शुरुआती दो मैच हार कर गंवा चुकी मेहमान टीम इंग्लैंड आज ईडन गार्डंस स्टेडियम में भारत के खिलाफ अपनी साख बचाने उतरेगी। वहीं भारत की नजरें तीसरे मैच में भी जीत हासिल कर इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करने पर होगी। आखिरी मैच में ईडन गार्डंस स्टेडियम में भारत की टीम जब रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसके दिमाग में आने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने आपको परखने की होगी। जून में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है और इस मैच के बाद भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोई और एकदिवसीय श्रृंखला नहीं खेलनी है। ऐसे में मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के पास अपनी टीम को परखने का यह आखिरी मौका भी होगा। भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली और केदार जाधव ने टीम को जीत दिलाई तो दूसरे मैच में युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम की जीत की नींव रखी। मेजबानों के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी का विफल रहना रहा है। शिखर धवन और लोकेश राहुल बल्ले से टीम के लिए न के बराबर योगदान दे पाए हैं। तीसरे मैच से पहले धवन की उंगली की चोट उन्हें मैदान पर उतरने से रोक सकती है। ऐसे में अंजिक्य रहाणे, राहुल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। भारतीय टीम की मुख्य चिंता उसकी गेंदबाजी है। पुणे और कटक में खेले गए दोनों मैचों में भारतीय गेंदबाजों की अच्छी धुनाई हुई थी। कोहली को इस मैच में अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। रविचन्द्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी टेस्ट की फॉर्म को अभी तक इस श्रृंखला में दोहराने में नाकामयाब रही है। वहीं मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों मैचों में उसके बल्लेबाज 350 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। हालांकि उसे तीसरे मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स चोटिल हो कर भारत दौर से बाहर हो गए हैं। लेकिन मोर्गन, अली, जेसन रॉय, जोए रूट, जॉनी बेयरस्टो ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़ा स्कोर करने का दम रखते हैं। भारत की तरह ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी उसे सिर्फ निराश ही किया है। लेकिन आखिरी मैच में इंग्लिश टीम की कोशिश एक मैच जीत कर अपनी साख बचाने की होगी। पिछले दो मैचों की पिचों की तरह ही ईडन गरडस स्टेडियम की पिच पर भी रनों की बरसात की उम्मीद है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सुबी । भारत की अग्राणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रांप्री के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सायना ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की फितरानी फितरानी को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सायना ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-15, 21-14 से मात दी। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। दोनों गेमों में फितरानी ने शुरुआत में सायना को अच्छी टक्कर दी लेकिन अंत में वह सायना के आक्रामक खेल के आगे पस्त हो गईं।  सायना सेमीफाइनल में हांगकांग की यिप पुई यिन से भिड़ेंगी जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की यिंग ली ली को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। अजय जयराम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडोनेशिया के एंथोनो सिनिसुका गिनटिंग ने 21-13, 21-8 से मात दी। यह मुकाबला 28 मिनट तक चला। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कटक । भारत ने बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को हुए दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला पर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत से मिले 382 रनों के अपने सबसे विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड कप्तान इयान मोर्गन (102) और जेसन रॉय (82) की जुझारू पारियों के बावजूद निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 366 रन बना सकी। इतने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 45 ओवरों तक भारत की अपेक्षा रनों के मामले में आगे चल रहा था। भारत के जहां 45 ओवरों में चार विकेट पर 308 रन थे, वहीं इंग्लैंड ने 45 ओवरों तक 309 रन बना लिए थे, हालांकि उसके सात विकेट गिर चुके थे। 81 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के लगा चुके मोर्गन जब तक क्रीज पर थे, इंग्लैंड की उम्मीदें बची हुई थीं। लेकिन 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने फॉलोअप में न सिर्फ लियाम प्लंकेट का शॉट रोका, बल्कि नॉन स्ट्राइकर छोर छोड़ चुके मोर्गन को रन आउट कर इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे और गेंद लेकर उतरे डेथ ओवर के विश्वसनीय गेंदबाज भुवनेश्वर। भुवनेश्वर ने विश्वास को कायम रखते हुए ओवर में सिर्फ छह रन दिए और भारत 15 रनों से मैच जीत गया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को दो और भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। जडेजा सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 45 रन दिए। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने युवराज सिंह (150) और महेंद्र सिंह धौनी (134) की दमदारा पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 381 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

कटक । इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां के बाराबती स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के दूसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए एक-एक बदलाव किया है। टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार और इंग्लैंड ने लेग स्पिनर आदिल रशीद के स्थान पर तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट को चुना है। भारत ने पुणे में खेला गया पहला वनडे तीन विकेट से जीता था।  भारत : लोकेश राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार। इंग्लैंड : जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जोए रूट, इयोन मोर्गन, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोईन अली, लियाम प्लंकेट, क्रिस वोक्स, डेविड विली, जैक बॉल। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कराची । भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में बल्ले से चमक बिखेर रहे हैं। कई विशेषज्ञ उन्हें मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हैं। कोहली जिस तरह से रनों की बरसात करने में लगे हुए हैं उसे देखते हुए उनकी तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से भी की जाने लगी है।  इस बीच, पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने कहा है कि वे सचिन को कोहली से बेहतर खिलाड़ी मानते हैं। यूसुफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं कोहली से कुछ छीनना नहीं चाहता। वह असाधारण प्रतिभा है। लेकिन मैं सचिन को कहीं ऊपर आंकता हूं क्योंकि वे जिस युग में खेले, सर्वश्रेष्ठ टीमों, तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ खेले। उन्होंने कहा कि आजकल खिलाडिय़ों का स्तर वह नहीं है जो 90 के दशक में और 2011 तक था। 2011 विश्व कप के बाद स्तर गिरा है। सचिन विश्व स्तरीय खिलाड़ी थे और इसका आकलन सभी हालात और सभी प्रारूप में मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ उनके रनों और शतकों से किया जा सकता है। यूसुफ ने कहा, मैं सचिन के खिलाफ काफी खेला और वे विश्व स्तरीय थे और कई बार मैच विजयी पारी खेली। मुझे नहीं लगता कि कोहली को उसी स्तर के गेंदबाजों या विरोधी टीमों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई। भारत की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव को यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में पूर्व भारतीय कप्तानों अजीत वाडेकर, सुनील गावसकर और नारी कांट्रेक्टर की मौजूदगी में लीजेंड्स क्लब ‘हाल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया। विश्व कप 1983 में भारत की जीत के दौरान टीम की कमान संभालने वाले कपिल को देश का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी माना जाता है।  पूर्व भारतीय खिलाड़ी और लीजेंड्स क्लब के अध्यक्ष माधव आप्टे ने कपिल को प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया। टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज गावसकर को भी वाडेकर ने प्रशस्ति पत्र दिया। गावसकर को 11 जुलाई 2013 में ही क्लब के हाल ऑफ फेम में शामिल किया जा चुका है। इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कपिल ने कहा कि इस देश में ऐसा कोई नहीं है जो सुनील गावसकर नहीं बनना चाहता। काफी लोग आएंगे लेकिन यह नाम (सुनील) हमेशा शीर्ष पर रहेगा। हमारे अंदर खेल के लिए जुनून था और हम पुरस्कारों या किसी और चीज पर ध्यान नहीं देते थे। उस समय हमारे अंदर काफी जुनून था। अगर हमारी सफलता से लोगों को खुशी मिलती है तो हमें गर्व होता था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कुआलालम्पुर । भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल मंगलवार से शुरू हो रहे सत्र के पहले ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में जब अपने अभियान की शुरुआत करेंगी तो उनकी नजरें मलेशिया मास्टर्स खिताब पर होगी। सायना ने हाल ही भारत में संपन्न प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में तीन मैच जीते, जबकि ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन और रजत पदक विजेता पीवी सिंधू से हार गई। लय हासिल करने की कोशिशों में जुटी शीर्ष वरीयता प्राप्त सायना के पास यह सुनहरा मौका है।  शीर्ष में से कोई खिलाड़ी इसमें भाग नहीं ले रही हैं। पिछले सत्र में सायना पैर की चोट से उबरकर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहीं, लेकिन रियो ओलंपिक के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी जिससे वे दूसरे दौर से ही बाहर हो गईं। फिट होने के बाद वे मकाऊ ओपन और हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। वहीं पीबीएल में सायना की अवध वारियर्स टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।  पारूपल्ली कश्यप तीन महीने कंधे की चोट से जूझने के बाद मलेशिया मास्टर्स में वापसी करेंगे। छठी वरीयता प्राप्त अजय जयराम पहले दिन क्वालीफायर से खेलेंगे। रियो ओलंपिक खेल चुके मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी युगल वर्ग में क्वालीफायर से खेलेंगे। महिला वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की नई जोड़ी मलेशिया की यी चिंग गो और के वेइ वून का सामना करेगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More