BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

तीसरा T20 मैच: भारत ने 75 रनों से मैच,2-1 से सीरीज जीत ली

तीसरा T20 मैच: भारत ने 75 रनों से मैच,2-1 से सीरीज जीत लीबेंगलुरू । भारत ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए तीसरे निर्णायक टी-20 मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड को 75 रनों से हरा तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। बुमरा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज यजुवेंद्र चहल चुने गए।

भारत से मिले 203 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 16.1 ओवरों में 127 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने अपने चार ओवरों के कोटे में 25 रन देकर छह विकेट चटकाए। इंग्लैंड एक समय 13 ओवरों में दो विकेट पर 117 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था। लेकिन 14वें ओवर में चहल ने लगातार दो गेंदों पर इयान मोर्गन (40) और जोए रूट (42) के विकेट चटकाकर मैच का रुख ही पलट दिया। इंग्लैंड के आखिरी आठ विकेट मात्र आठ रन जोड़ने में 18 गेंद के भीतर गिर गए। चहल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धौनी (56) और सुरेश रैना (63) की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 और युवराज सिंह ने एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए 27 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए प्लंकेट, स्टोक्स, मिल्स और जोर्डन ने एक-एक विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले भारत को कप्तान विराट कोहली (2) के रूप में पहला झटका लगा। उनके बाद आए सुरेश रैना ने 45 गेंदों में पांच छक्के और दो चौकों की मदद से 63 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 36 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 56 रन बनाए। धौनी का यह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में पहला अर्धशतक है। युवराज सिंह ने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 27 रनों का योगदान दिया। लोकेश राहुल ने 22 रन जुटाए। पदार्पण मैच खेल रहे युवा ऋषभ पंत ने छह रन और हार्दिक पांड्या ने 11 रनों का योगदान देते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। पंत नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, टाइमल मिल्स और क्रिस जोर्डन ने एक-एक विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

भारत : ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड : जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, जोए रूट, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, टाइमल मिल्स, आदिल रशीद। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More