BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दूसरा वनडे : प्लेसिस-मिलर के शतकों से जीता दक्षिण अफ्रीका

दूसरा वनडे : प्लेसिस-मिलर के शतकों से जीता दक्षिण अफ्रीकाडरबन । दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को यहां खेले गए पांच मैच की सीरीज के दूसरे वनडे में श्रीलंका को 121 रन से करारी मात देकर 2-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था। तीसरा वनडे चार फरवरी को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। दूसरे वनडे में श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दक्षिण अफ्रीका ने मैन ऑफ द मैच फाफ डु प्लेसिस (105) और डेविड मिलर (नाबाद 117) के शतकों की मदद से 50 ओवर में छह विकेट पर 307 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज हाशिम अमला (15), विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (17), कप्तान एबी डिविलियर्स (3) और जीन पॉल डुमिनी (11) 108 रन तक पैवेलियन लौट गए थे। इसके बाद प्लेसिस और मिलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। मिलर ने कुल 98 गेंदों पर तीन चौके व छह छक्के तथा प्लेसिस ने 120 गेंदों पर सात चौके व एक छक्का उड़ाया। आखिर में क्रिस मौरिस ने 20 गेंदों पर छक्कों की मदद से 26 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल ने दो और नुवान कुलशेखरा, धनंजय डिसिल्वा, लक्षण संदाकन व सचित पथिराना ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 37.5 ओवर में 186 रन पर ही ढेर हो गई। विकेटकीपर दिनेश चांदीमल ने 46 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत सर्वाधिक 36 रन जुटाए। पथिराना व थरंगा ने 26-26, निरोशन डिकवेला ने 25, कुशल मेंडिस ने 20, असेला गुणारत्ने ने 18, चतुरंगा डिसिल्वा ने 14 और कुलशेखरा ने 12 रन बनाए। वायने पार्नेल, इमरान ताहिर व डुमिनी ने 2-2 और कागिसो रबाडा, मौरिस व एंडले फेलेलुकक्वायो ने 1-1 विकेट लिया।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More