BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सानिया-डोडिग से हारी बोपन्ना-दाब्रोवस्की की जोडी

सानिया-डोडिग से हारी बोपन्ना-दाब्रोवस्की की जोडीमेलबोर्न । सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सानिया-डोडिग ने क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और गैब्रियला दाब्रोवस्की को 6-4, 3-6, 12-10 से मात दी। सानिया-डोडिग ने कांटे की टक्कर में दो मैच पॉइंट बचाए। बोपन्ना और कनाडा की उनकी जोड़ीदार गैब्रियला ने 67 मिनट तक चले मुकाबले में कुछ अच्छे मौके गंवाए। 

इस हार के साथ ही बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफर पूरी तरह से खत्म हो गया। वे पुरुष युगल में अपने नए जोड़ीदार पाब्लो कुएवास के साथ दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। सानिया भी महिला युगल में बारबोरा स्ट्रीकोवा के साथ क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब सानिया और क्रोएशिया के डोडिग का सामना लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस से हो सकता है। 

सेमीफाइनल में पहुंचे स्टैन वावरिंका

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी स्टैन वावरिंका ने फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा को मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। चौथी वरीय वावरिंका ने सोंगा को 7-6 (2), 6-4, 6-3 से हराया। अब वावरिंका का सामना उनके हमवतन खिलाड़ी रोजर फेडरर से होगा। ऐसा पहली बार हुआ है कि फ्रेंच ओपन के अलावा ये दोनों खिलाड़ी किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में आमने-सामने आए हैं। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट ने वावरिंका के हवाले से कहा कि फेडरर के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। वे एक मजबूत खिलाड़ी हैं। सोंगा के खिलाफ हुए मुकाबले के बारे में वावरिंका ने कहा, कोर्ट में थोड़ी हवा भी चली थी। इसलिए, ऐसे में नियंत्रण पाना आसान नहीं था। मैंने पहले सेट से ही आक्रामक खेलने की कोशिश की और मुझे लगता है कि इसी कारण मैंने जीत हासिल की।

इटली के खिलाफ डेविस कप मैच में नहीं खेलेंगे पोट्रो

ब्यूनस आयर्स। कनाडा में अगले माह खेले जाने वाले डेविस कप में मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना के लिए विश्व वरीयता में चौथे स्थान पर रह चुके जुआन मार्टिन डेल पोट्रो नहीं खेलेंगे। अजेंटीना टीम के कप्तान डेनियल ओर्सेनिक ने इसकी घोषणा की। अगले माह तीन से पांच फरवरी तक अर्जेंटीना और इटली के बीच डेविस कप विश्व ग्रुप के मैच खेले जाएंगे। कप्तान डेनियल ने कहा इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना की ओर से डिएगो श्वाट्र्जमैन, होरासियो जेबालोस, गुइडो पेला और लियोनाडरे मायेर खेलेंगे। 39वीं विश्व वरीयता प्राप्त 28 वर्षीय डेल पोट्रो ने पिछले साल नवम्बर में हुए डेविस कप टूर्नामेंट में क्रोएशिया के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अर्जेंटीना डेविस कप टीम के कप्तान डेनियल ने कहा कि मैं इटली के खिलाफ खेलने वाले खिलाडिय़ों के नाम से संतुष्ट हूं। डेनियल ने कहा कि पोट्रो और डेलबोनिस की अनुपस्थिति स्वाभाविक है। अगर वे नहीं खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे स्वयं को इस प्रतियोगिता के लिए 100 प्रतिशत तैयार नहीं मान रहे हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More