BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दो गेंद पहले जीत सीरीज में बराबरी पर आया श्रीलंका

दो गेंद पहले जीत सीरीज में बराबरी पर आया श्रीलंकाजोहानसबर्ग । कप्तान एंजेलो मैथ्यूज( नाबाद 54) के अर्धशतक और बाएं हाथ के स्पिनर लक्षण संदाकन (23/4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 मैच में दो गेंद पहले तीन विकेट से हरा दिया। सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है और अंतिम मुकाबला 25 जनवरी को केपटाउन में होगा। इसके बाद 28 जनवरी से पांच मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी। 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.3 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई। हीनो कुन्ह ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली। फरहान बेहारडिएन ने 27, आरोन फैंगिसो ने 13 और विकेटकीपर मंगाल्सो मोसेले व डेविड मिलर ने 11-11 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए टी20 में पहला मैच खेल रहे संदाकन ने चार, इशुरू उदाना ने तीन और नुवाल कुलशेखरा ने दो विकेट लिए। जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दौरे पर पहली जीत दर्ज की। मैथ्यूज ने 50 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाए और मैन ऑफ द मैच रहे। हालांकि मैथ्यूज एड़ी में चोट लगा बैठे जिससे वे अब अगले कुछ सप्ताह तक नहीं खेल सकेंगे। मैथ्यूज से पहले नुवान प्रदीप और दानसुका गुआनथिलाका भी चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। आसान लक्ष्य के सामने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा और सात में से पांच बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना सके। ओपनर निरोशन डिकवेला ने 22 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांडीमल ने 22 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुगी एनगिडी ने 19 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिए। वेन पार्नेल और जेजे स्मुथ को एक-एक विकेट मिला।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More