BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मुकुंद और साहा की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी

मुकुंद और साहा की भारतीय टेस्ट टीम में वापसीनई दिल्ली । तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद को मंगलवार को छह साल बाद रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में भारत की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है जो नौ फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। चयन समिति की बैठक मंगलवार को छह घंटे विलंब से शुरू हुई जब प्रशासकों की नयी समिति ने संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी को बैठक बुलाने से रोक दिया। इसके बाद कई फोन काल और ईमेल का आदान प्रदान हुआ और अंतत: बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने बैठक बुलाई। तमिलनाडु के मुकुंद टीम के अतिरिक्त सदस्य हैं जबकि विकेटकीपर रिधिमान साहा ने भी टीम में वापसी करते हुए पार्थिव पटेल की जगह ली। मुकुंद ने रणजी ट्राफी में तमिलनाडु के लिए 700 से ऊपर रन बनाए। वह आखिरी बार 2011 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे। अजिंक्य रहाणे, जयंत यादव, हार्दिक पंडया भी चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इसी तरह तेज गेंदबाजी का जिम्मा ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव संभालेंगे। 

भारतीय 16 सदस्यीय टीम... 

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करूण नायर, हार्दिक पंडया, रिधिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और अभिनव मुकुंद।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More