देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । भारतीय दौर पर आई आस्ट्रेलिया टीम अपना पहला अभ्यास मैच भारत ए टीम के साथ खेलने की तैयारी में है। तीन दिवसीय यह अभ्यास मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। जहां मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम को इस मैच के जरिये भारत के विकेट पर अभ्यास करने का मौका मिलेगी, वही भारत ए टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में प्रवेश का अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। खेल के दौरान कुलदीप यादव और हार्दिक पर विशेष नजरें रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में चुने गए हार्दिक अगर इस मैच में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे तो पुणे में 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में स्थान बनाने की दावेदारी पेश कर सकते हैं। हार्दिक के अलावा चाइनामैन भी पहले दो टेस्ट के लिए घोषित भारतीय टीम में शामिल हैं। यह मैच उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में स्थान बनाने का मौका उपलब्ध करा सकता है।
सीमित ओवरों के विशेषज्ञ हार्दिक 140 किमी प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इस मैच में गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में वे कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले को उनकी दावेदारी पर गौर करने के लिये मजबूर कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम के खिलाफ उन्हें जोश हेजलवुड या मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों के सामने खुद को आंकने का मौका मिलेगा बशर्ते कप्तान स्टीव स्मिथ और कोच डेरेन लेहमन इन गेंदबाजों से कुछ ओवर करवाएं। गुजरात के ओपनर प्रियांक पांचाल ने घरेलू सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ पिछले अभ्यास मैच में शतक जमाया था।वह रिजर्व ओपन के रूप में चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे। इसके अलावा भारत ए टीम में ऋषभ पंत और ईशान किशन भी हैं जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अंतर प्रांत टूर्नामेंट में उत्तर और पूर्व क्षेत्र टीम का हिस्सा थे। दोनों विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं झारखंड के ईशान पिछले साल बांग्लादेश में जूनियर विश्व कप में भारत के कप्तान थे जिन्हें एक विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।
मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम यह तय करेगी कि उसे अपनी टेस्ट एकादश उतारनी है या कुछ खिलाडियों को आराम देना है। कोच डेरेन लेहमन ने कहा, ‘हम टेस्ट मैच की तैयारी के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं। यह टेस्ट एकादश होगी या नहीं, हम इस पर फैसला लेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!