देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हैदराबाद । बांगलादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लंच के बाद अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह उनका चौथा दोहरा शतक है जो उन्होंने बैक टू बैक चौथी शृंखला में बनाया है। 7 महीने में लगातार चौथा दोहरा शतक बनाकर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
और कोहली ने तोड दिया सहवाग का यह 13 साल पुराना रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विरोट कोहली ने विरेन्द्र सहवाग के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड दिया है। कोहली ने राजीव गांधी स्टेडियम में घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।
गौरतलब है कि विरेन्द्र सहवाग ने वर्ष 2004-05 सीजन में रिकॉर्ड बनाया था। सहवाग ने 17 पारियों में 1105 रन बनाए थे। सहवाग ने उस दौरान चार शतक और एक हॉफ सेंचुरी लगाई थी।
वहीं विराट कोहली ने 15 पारियों में 1116 रन पूरे कर लिए हैं। विरोट कोहली ने 93 की औसत से ये रन बनाए हैं। वहीं कोहली ने भी चार सेंचुरी और हॉफ सेंचुरी बनाई है। ज्ञातव्य है कि घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में कोहली और सहवाग के अलावा सुनील गावसकर और दिलीप वेंगसरकर का नाम भी सूची में शामिल हैं। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने 979-80 के घरेलू सीजन की 21 पारियों में 51.35 की औसत से 1027 रन बनाए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
गुप्त नवरात्रि 2025 चौथा दिन: चतुर्थी पर होती है भुवनेश्वरी की साधना, वाणी, सत्ता और सृष्टि की अधीश्वरी हैं माँ
चौथा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,दोनों देशों के प्रधानमंत्री मैदान में ही मौजूद