देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोलकाता । तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला शुरुआती दो मैच हार कर गंवा चुकी मेहमान टीम इंग्लैंड आज ईडन गार्डंस स्टेडियम में भारत के खिलाफ अपनी साख बचाने उतरेगी। वहीं भारत की नजरें तीसरे मैच में भी जीत हासिल कर इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करने पर होगी। आखिरी मैच में ईडन गार्डंस स्टेडियम में भारत की टीम जब रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसके दिमाग में आने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने आपको परखने की होगी। जून में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है और इस मैच के बाद भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोई और एकदिवसीय श्रृंखला नहीं खेलनी है। ऐसे में मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के पास अपनी टीम को परखने का यह आखिरी मौका भी होगा। भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली और केदार जाधव ने टीम को जीत दिलाई तो दूसरे मैच में युवराज सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम की जीत की नींव रखी।
मेजबानों के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी का विफल रहना रहा है। शिखर धवन और लोकेश राहुल बल्ले से टीम के लिए न के बराबर योगदान दे पाए हैं। तीसरे मैच से पहले धवन की उंगली की चोट उन्हें मैदान पर उतरने से रोक सकती है। ऐसे में अंजिक्य रहाणे, राहुल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। भारतीय टीम की मुख्य चिंता उसकी गेंदबाजी है। पुणे और कटक में खेले गए दोनों मैचों में भारतीय गेंदबाजों की अच्छी धुनाई हुई थी। कोहली को इस मैच में अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। रविचन्द्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी टेस्ट की फॉर्म को अभी तक इस श्रृंखला में दोहराने में नाकामयाब रही है। वहीं मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है।
दोनों मैचों में उसके बल्लेबाज 350 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। हालांकि उसे तीसरे मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स चोटिल हो कर भारत दौर से बाहर हो गए हैं। लेकिन मोर्गन, अली, जेसन रॉय, जोए रूट, जॉनी बेयरस्टो ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़ा स्कोर करने का दम रखते हैं। भारत की तरह ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी उसे सिर्फ निराश ही किया है। लेकिन आखिरी मैच में इंग्लिश टीम की कोशिश एक मैच जीत कर अपनी साख बचाने की होगी। पिछले दो मैचों की पिचों की तरह ही ईडन गरडस स्टेडियम की पिच पर भी रनों की बरसात की उम्मीद है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन : इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की छुट्टी, माइक हेसन को कमान
आगरा की तांगा परंपरा को बचाने की पुकार
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन