BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

...तो टीम इंडिया के हाथों हार से ऐसे बचना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया!

...तो टीम इंडिया के हाथों हार से ऐसे बचना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया!रांची । आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच डारेन लेहमन को उम्मीद है कि यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत के हाथों एक और हार से बचने के लिए उनके खिलाड़ी दुबई में अभ्यास सत्र के दौरान सीखे सबक को लागू करेंगे। आस्ट्रेलिया ने दुबई में भारत दौरे से पहले भारत जैसे माहौल में अभ्यास किया था और अब लेहमन चाहते हैं कि अपनी पिछली तैयारियों को अमली जामा पहनाते हुए उनके खिलाड़ी तीसरा टेस्ट बचाने का प्रयास करेंगे।

मैच के चौथे दिन रविवार को भारत द्वारा 9 विकेट पर 603 रनों पर पहली पारी घोषित किए जाने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम 152 रनों से पीछे थी और दिन का खेल खत्म होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में 23 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इस कारण अब उस पर हार का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि पांचवें दिन भारतीय स्पिनरों को खेलना उसके खिलाडिय़ों के लिए काफी मुश्किल होगा और फिर भारत की बढ़त को उतारने के लिए उसे अभी भी 129 रनों की जरूरत है।

लेहमन ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा, अब हमें अपनी रणनीति पर चलना होगा। हमें इस हालात से निपटने के लिए दुबई में काफी अभ्यास किया है और अब उसे लागू करने का वक्त आ गया है। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे खिलाड़ी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए यह मैच बचाने में सफल होंगे। लेहमन ने कहा कि चौथे दिन के अंतिम पहर में डेविड वार्नर और नाथन लॉयन का विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा से निपटने के लिए उनकी टीम के पास सटीक रणनीति है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More