BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चोट से उबरे शमी और रोहित के लिए अच्छी नहीं रही वापसी

चोट से उबरे शमी और रोहित के लिए अच्छी नहीं रही वापसीचेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों टेस्ट में संघर्ष करने वाला भारत फिलहाल टीम से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा पर नजर गड़ाए हुए है। हालांकि दोनों ही खिलाडिय़ों की चोट से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही। 

 

यहां विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में बंगाल की ओर से खेलते हुए शमी गुजरात के खिलाफ 7 ओवर में 36 रन देकर कोई भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इस मैच में गुजरात ने सात विकेट से जीत हासिल कर बंगाल का विजयी रथ भी रोक दिया। शमी को पिछले वर्ष नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में घुटने में चोट लग गई थी।

 

तभी से वे भारतीय टीम से बाहर थे। वे अपनी फिटनेस के लिए रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे थे। इसके अलावा रोहित भी चेन्नई में ही खेले गए मुकाबले में असफल रहे। गोवा के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए रोहित चार रन ही बना सके। हालांकि उनकी टीम यह मुकाबला आठ विकेट से जीतने में सफल रही। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More