BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजकोट । एंड्रयू टाई की आखिरी ओवर में ली गई हैट्रिक के कमाल के बाद बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात लायंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 13वें मैच में शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को सात विकेट से हराकर इस साल की अपनी पहली जीत दर्ज की। पुणे ने मेजबान गुजरात के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।  टाई के बाद गुजरात की ड्वायन स्मिथ (47) और ब्रैंडन मैक्कलम (49) की सलामी जोड़ी ने उसे मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवरों में 94 रन जोडक़र गुजरात की जीत की नींव रखी। इन दोनों के जाने के बाद कप्तान सुरेश रैना (नाबाद 35) और एरॉन फिंच (नाबाद 33) ने टीम को जीत दिलाई। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। उसका यह स्कोर और ज्यादा होता लेकिन, अंतिम ओवर में टाई ने हैट्रिक लेकर उसे यहीं तक सीमित रखा। पुणे के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 43, राहुल त्रिपाठी ने 33, मनोज तिवारी ने 31 और अंकित शर्मा तथा बेन स्टोक्स ने 25-25 रनों का योगदान दिया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

सिंगापुर । भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु के साथ ही पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और बी. साई प्रणीत ने गुरुवार को सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत का हालांकि युगल वर्ग में प्रदर्शन मिला जुला रहा। मिश्रित युगल में भारतीय जोड़ी बी. सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही, लेकिन महिला युगल में पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।  विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की फित्रियानी फित्रियानी को एक घंटे तक चले संघर्ष भरे मुकाबले में 19-21, 21-17, 21-8 से मात दी। महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सिंधु की भिड़ंत एक बार फिर स्पेन की स्टार खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से होगी। इसी महीने की शुरुआत में मारिन को हराकर ही सिंधु ने इंडिया ओपन का खिताब जीता था। इसके अलावा, गुरुवार को ही पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रणीत ने चीन के किआओ बिन को 21-15, 21-23, 21-16 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में प्रणीत का मुकाबला थाईलैंड के तनोंगसाक साएनसोम्बोनसुक से होगा। पुरुष एकल के एक और मुकाबले में श्रीकांत ने इंडोनेशिया के एहसान मौलाना मुस्तफा को कड़े मुकाबले में 21-18,15-21,21-13 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीन के शी युकी से होगा।  मिश्रित युगल वर्ग में भी भारत को जीत मिली। सुमित रेड्डी और पोनप्पा ने अपने दूसरे दौर में कोरियाई जोड़ी जाए ह्वान किम और ली सो ही को 17-21, 21-17, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। महिला युगल के दूसरे दौर में पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी को जापान की मिसाकी माटसुटोमो और अयाका ताकाहाशी की जोड़ी ने 55 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11 19-21 21-12 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

दुबई । भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया है। हरभजन को भरोसा है कि मौजूदा विजेता भारत अपना खिताब बचाने में सफल रहेगा। हरभजन बुधवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए आठ ब्रांड एंबेसडरों में से एक हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी 1-18 जून के बीच इंग्लैंड और वेल्स में खेली जाएगी। हरभजन का कहना है कि इस चैम्पियंस ट्रॉफी की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि दो साल बाद आईसीसी विश्व कप होने वाला है और यह विश्व कप इन्हीं हालात में खेला जाएगा। चैम्पियंस ट्रॉफी और 2019 में होने वाले विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में किया जाएगा। हरभजन का मानना है कि भारत के पास चैम्पियंस ट्रॉफी को जीतने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, ‘‘मत भूलिए की यह टूर्नामेंट शीर्ष-8 टीमों के बीच खेली जाएगी। इसलिए हर टीम के पास जीतने का मौका है। अंत में वही टीम जीतेगी जो दिन विशेष पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सफल घरेलू सत्र बिताने के बाद भारत, इंग्लैंड की परिस्थतियों के साथ जल्द ही तालमेल बिठाना चाहेगा। अगर हम टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही वहां पहुंच कर स्थिति को समझ लेते हैं तो इससे हमें काफी मदद मिलेगी। इंग्लैंड का मौसम और पिच अलग हैं, इसलिए कुछ दिन पहले वहां जाना फादयेमंद साबित होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप मुझसे पूछेंगे कि कौन सी टीम जीतेगी तो मैं कहूंगा कि भारत। हां, मेरा मानना है कि यह टीम 2013 में जीते अपने खिताब की रक्षा कर सकती है।’’ इस समय टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने कहा कि जो भी टीम में चुना जाएगा वह मैच विजेता खिलाड़ी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘चार साल पहले इस टूर्नामेंट के बीते संस्करण में भारत ने सभी मैच जीतते हुए खिताब जीता था। टीम काफी अच्छी थी। मैं नहीं जानता कि आने वाले टूर्नामेंट में क्या टीम चुनी जाएगी, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि 15 सदस्यीय टीम का हर खिलाड़ी मैच विजेता होगा।’’ हरभजन के अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, बांग्लादेश के हबीबुल बशर, इंग्लैंड के इयान बेल, न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड, आस्ट्रेलिया के माइक हसी, श्रीलंका के कुमार संगाकारा, दक्षिण अफ्रीका के ग्रेम स्मिथ को इस टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुणे । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 102 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। इसी के साथ संजू आईपीएल के इस संस्करण में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। संजू के नायाब शतक की बदौलत डेयरडेविल्स ने सुपरजाएंट के सामने 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। 2013 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में कदम रखने वाले संजू का आईपीएल में यह पहला शतक भी है। 2013 में शानदार प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने अगले दो संस्करणों में उन्हें अपने साथ ही रखा। 2016 में राजस्थान की टीम के निलंबन के बाद उन्हें दिल्ली ने अपनी टीम में जगह दी और तब से वह इस टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली ने इस मैच में दो रन के कुल स्कोर पर ही अपना पहला विकेट खो दिया था। लेकिन इसके बाद मैदान पर उतरे संजू ने सैम बिलिंग्स (24) और ऋषभ पंत (31) के साथ दो अहम साझेदारियां करते हुए टीम को न सिर्फ शुरुआती झटके से उबारा बल्कि बड़े स्कोर तक भी पहुंचाया।उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर एडम जाम्पा पर छक्का मार आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। हालांकि अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और आठ चौके लगाए। इससे पहले सैमसन का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 76 था जो उन्होंने 2015 के आईपीएल में बनाया था। यह उनके टी-20 करियर का भी सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले टी-20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 87 था जो उन्होंने झारखंड के खिलाफ 2015 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बनाया था।   साभार-khaskhabar.com

Read More

इंदौर । किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को आठ विकेट से हरा दिया। बैंग्लोर से मिले 149 रनों के औसत लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने हाशिम अमला (नाबाद 58) और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 43) की सधी हुई पारियों के दम पर 33 गेंद शेष रहते 150 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सत्र में पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है, जिसके बल पर पंजाब अंकतालिका में सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया। मनन वोहरा (34) ने अमला के साथ पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। वोहरा का विकेट टाइमल मिल्स ने लिया। वोहरा के अलावा पंजाब ने अक्षर पटेल (9) का विकेट गंवाया। अक्षर 78 के कुल योग पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो पवेलियन लौटे। इसके बाद अमला और मैक्सवेल ने बिना किसी परेशानी के 72 रनों की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। अमला-मैक्सवेल ने 11 से अधिक के औसत से यह रन बटोरे। अमला ने 38 गेंदों की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि मैक्सवेल ने 22 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और चार छक्के जमाए। इससे पहले, अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 89) की तूफानी पारी की बदौलत बैंग्लोर ने किसी तरह चार विकेट पर 148 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। एक समय सस्ते में निपटती नजर आ रही बैंग्लोर के लिए आखिरी पांच ओवरों में 77 रन जोड़ते हुए डिविलियर्स ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। डिविलियर्स को क्रिस गेल की जगह टीम में शामिल किया गया था और आईपीएल-10 में उनका पहला मैच था। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बैंग्लोर की शुरुआत बेहद खराब रही। शेन वाटसन (1), विष्णु विनोद (7) और केदार जाधव (1) पांचवें ओवर तक 22 के कुल योग पर पवेलियन लौट चुके थे और टीम बेहद दबाव में आ गई। पंजाब के गेंदबाजों ने इसके बाद बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बैंग्लोर के रनों की गति पर जैसे विराम सा लगा दिया। बैंग्लोर ने एक समय 15 ओवरों में चार विकेट पर मात्र 71 रन बनाए थे। इस बीच मंदीप सिंह (28) ने डिविलियर्स का साथ देने की भरपूर कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी भी की, लेकिन यह साझेदारी 5.63 के बेहद धीमे औसत से हुई। 16वें ओवर की समाप्ति तक 30 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे डिविलियर्स ने बल्ले का गियर बदला और छक्कों की झड़ी लगा दी। डिविलियर्स ने इसके बाद खेली गई 16 गेंदों में सात छक्के और एक चौके की मदद से 51 रन जोड़ डाले। डिविलियर्स ने कुल 46 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा नौ छक्के लगाकर नाबाद लौटे। डिविलियर्स के साथ स्टुअर्ट बिन्नी ने नाबाद 18 रनों का योगदान दिया। पंजाब के लिए अक्षर पटेल बेहद किफायती साबित हुए। अक्षर ने चार ओवरों के अपने कोटे में मात्र 12 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। वरुण एरॉन को सर्वाधिक दो विकेट मिले। वरुण ने भी 5.25 के औसत से मात्र 21 रन दिए। बैंग्लोर का इस सत्र में यह तीसरा मैच था, जिसमें उसे दूसरी हार मिली है। अंकतालिका में बैंग्लोर छठे स्थान पर खिसक गई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरु । भारत ने डेविस कप एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 सेकेंड राउंड मुकाबले में रविवार को उज्बेकिस्तान को 4-1 से हरा दिया। रविवार को भारत को एक उलट एकल मुकाबले में हार मिली। इसके साथ भारत वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गया है। भारत को वल्र्ड ग्रुप प्ले ऑफ मैच अपने घर में सितम्बर में खेलना है। रविवार को रामकुमार रामनाथन ने सांजार फेजीव को सीधे सेटों में हराते हुए भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन प्रजनेश गुनेश्वरम को दूसरे उलट एक मुकाबले में हार मिली। प्रजनेश गुनेश्वरम को उजबेक खिलाड़ी तेमुर इस्मैलोव ने 7-5, 6-3 से हराया। यह मैच 70 मिनट चला। तेमुर ने मैच के बाद कहा, मैं अपनी टीम के लिए जीत चाहता था, फिर चाहे वह एक ही मैच में ही मिली हो। यहां की परिस्थिति काफी मुश्किल हैं। यहां गर्मी है। अपने घरेलू मैदान पर हम 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर खेलते हैं और यहां हमने 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला है। इससे पहले, रामनाथन ने 22 साल के उजबेक खिलाड़ी को लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराया था। जीत के बाद रामानाथन ने कहा, मैं आज घबराया हुआ नहीं था। मैंने आज और भी बेहतर प्रदर्शन किया। जिस प्रकार मैं चाहता था, मैंने उसी प्रकार खेला। भारतीय खिलाडिय़ों ने पांच में चार मैच जीत लिए हैं। भारत ने इसके साथ ही वल्र्ड ग्रुप प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने फारुख दुस्तोव और सांजार फेजीव को युगल वर्ग के मुकाबले में शनिवार को 6-2, 6-4, 6-1 से मात दी थी। इससे पहले शुक्रवार को रामानाथ के अलावा प्रजनेश गुनेश्वरम ने अपनी अपने एकल वर्ग के मुकाबले में जीत हासिल की थी और भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई थी। इस मैच में रामकुमार ने तेमूर इस्मेलोव को 6-2, 5-7, 6-2, 7-5 से और प्रजनेश ने फेजीव को 7-5, 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी थी। भारत ने शुक्रवार को 2-0 से बढ़त ली थी और इसके बाद शनिवार को युगल वर्ग का मैच जीतने पर वह 3-0 से आगे हो गया। रामानाथन की जीत ने भारत को 4-0 से बढ़त दिला दी। एकल वर्ग में फेजीव के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत के लिए उन्हें अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। फेजीव के खिलाफ अपना पहला सेट रामानाथ ने 37 मिनट के अंदर जीत लिया था। इसके बाद दूसके सेट में अच्छी शुरूआत करते हुए उन्होंने मुकाबले में 6-2 से जीत हासिल की।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । कप्तान गौतम गंभीर (76 नाबाद) और क्रिस लिन (93 नाबाद) की सलामी जोड़ी के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शुक्रवार को गुजरात लायंस को 10 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की है। गुजरात ने कोलकाता को 184 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे कोलकाता ने ओवरों में 14.5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 10 विकेट रहते हुए हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। गंभीर और लिन ने कोलकाता का एक भी विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को जीत दिलाई। इन दोनों ने 12.40 की औसत से रन जोड़े। लिन ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो आईपीएल में कोलकाता की तरफ दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। इन दोनों के बीच यह साझेदारी आईपीएल में कोलकाता की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। लिन ने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना करेत हुए छह छक्के और आठ चौके लगाए। वहीं कप्तान गंभीर ने 48 गेंदें खेलीं और 12 चौके लगाए। इससे पहले कोलकाता ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 183 रन बनाए। कप्तान सुरेश रैना (68) के अलावा दिनेश कार्तिक ने 47 रनों का योगदान दिया और कप्तान के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। रैना को हालांकि अपनी पारी में तीन बार जीवनदान मिला। छठे ओवर में कुलदीप यादव ने उनका मुश्किल कैच छोड़ा। युसूफ पठान ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर सीमा रेखा पर उनका कैच टपकाया। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रैंट बाउल्ट ने उनका बेहतरीन कैच लपका, लेकिन अपने आप को बाउंड्री के बाहर गिरता देख तुरंत गेंद छोड़ दी। रैना ने अपनी पारी में 51 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ा। कोलकाता ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ब्रैंडन मैक्कलम (35) और जैसन रॉय (14) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 3 ओवर तक टीम के खाते में 22 रन डाल दिए थे। चौथे ओवर की पहली गेंद पर रॉय, पीयूष चावला की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पठान के हाथों लपके गए। दूसरे छोर पर खड़े मैक्कलम ने अपनी आक्रामक खेल चालू रखा और लगातार रन बनाते रहे। मैक्कलम की पारी पर कुलदीप यादव ने लगाम लगाई। सातवें ओवर में मैक्कलम से एक छक्का और एक चौका खाने के बाद नौवें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने मैक्कलम को पगबाधा आउट किया। कुलदीप कोलकाता के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में महज 25 रन देकर दो विकेट लिए। मैक्कलम की जगह आए एरॉन फिंच (15) ने बड़े शॉट्स खेलने के लिए ज्याद समय नहीं लिया और पठान पर दो शानदार छक्के जड़े। हालांकि वह अपने आक्रामक तेवर ज्यादा देर नहीं दिखा पाए और कुलदीप ने उन्हें सीमा रेखा पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करा अपनी दूसरी सफलता हासिल की। इस बीच सुरेश रैना ने एक छोर से अपने स्कोर बोर्ड को अच्छी तरह से चला रहे थे। दिनेश कार्तिक (47) ने अपने कप्तान अच्छा साथ दिया और अंत में अच्छे हाथ दिखाए। कार्तिक हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और आखिरी ओवर में आउट हुए। उन्होंने 25 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुणे । आईपीएल 10 के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुरजाइंट्स ने मुुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। गौरतलब है कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे को 185 रनों का लक्ष्य दिया। पुणे ने मुंबई के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवरों में 3 विकट गंवाकर 187 रन बनाए। स्मिथ ने शानदासर बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे।  इससे पहले पुणे को अच्छी शुरूआत देते हुए अजिंक्य रहाणे ने हाफ सेंचुरी लगाई। पुणे का पहला झटका मयंक अग्रवाल के विकेट के रूप में लगा। 3.1 ओवर में मयंक अग्रवाल मैक्लिंघन की बॉल पर रोहित शर्मा को कैच देकर आउट हो गए। पुणे को दूसरा झटका रहाणे के विकट के रूप में लगा। रहाणे 34 गैंदों पर 60 रन बनाकर कैच आएट हो गए। तीसरे विकेट के रूप में बेन स्टोक्स 21 रन बनाकर आउट हो गए।  इससे पहले: मुंबई इंडियन्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने अंतिम ओवरों में केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35) की तूफानी पारियों की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ गुरुवार को 185 रनों का लक्ष्य रखा। पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर है। एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए। पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरो में 28 रन ही खर्च किए। उनके अलावा रजत भाटिया ने दो विकेट लिए।  बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर मैदान पर उतरी मुंबई की पार्थिव पटेल (19) और जोस बटलर (38) ने तेज शुरुआत दी और 4.2 ओवरों में 45 रन जोड़ डाले। इमरान ने पटेल को पीछे से बोल्ड कर पुणे को पहली सफलता दिलाई।  कप्तान रोहित शर्मा (3) कुछ खास नहीं कर पाए और इमरान की गुगली में फंस कर बोल्ड हो गए। एक रन बाद इमरान ने बटलर को भी पगबाधा आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। मुबंई की टीम 62 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी।  अंबाती रायडु (10) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रजत ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया। क्रुणाल पांड्या (3) को रजत ने अपना दूसरा शिकार बनाया।  लेकिन अंत में केरन पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा। दूसरे छोर पर खड़े पांड्या ने अंतिम ओवर में खुलकर बल्लेबाजी कर उसे बड़ा स्कोर प्रदान किया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को यहां उप्पल में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को 35 रनों से हरा दिया। सनराइजर्स से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चैलेंजर्स टीम दो गेंद पहले ही में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मंदीप सिंह (24) और क्रिस गेल (32) ने चैलेंजर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 10 के करीब औसत से 52 रन जोड़े। हालांकि दोनों ही खिलाडिय़ों ने लगातार अंतराल पर अपने-अपने विकेट गंवा दिए। मंदीप छठे ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान के राशिद खान का शिकार हुए, जबकि गेल सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक हुडा का शिकार बने। 21 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाकर अपने चिर-परिचित विस्फोटक अंदाज में नजर आ रहे गेल बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सीमा के पास सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर के हाथों लपके गए। इसके बाद केदार जाधव (31) और ट्रेविस हेड (30) ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य की दिशा में बनाए रखने की पूरी कोशिश की। जाधव और हेड ने 10.83 की तेज रन गति से यह रन बटोरे। लेकिन जाधव दुर्भाग्यशाली रहे और बेन कटिंग के तेज थ्रो ने रन लेते हुए उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। वह रनआउट हो पवेलियन लौटे। आईपीएल में पदार्पण मैच खेल रहे राशिद खान ने हेड को भी जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी और आईपीएल में अपना दूसरा विकेट लिया। यहां से चैलेंजर्स के विकेट लगातार गिरने शुरू हो गए। चैलेंजर्स के कप्तान शेन वाटसन (22) भी खास नहीं कर सके। राशिद के अलावा आशीष नेहरा ने दो विकेट चटकाए। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 207 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान वार्नर (14) का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद सनराइजर्स ने जबरदस्त वापसी की, जिसमें मोइजेज हेनरिक्स (52) और युवराज सिंह (62) के अर्धशतकीय योगदान शामिल हैं। वार्नर का विकेट 19 के कुल स्कोर पर अनिकेत चौधरी ने लिया। दूसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर क्रमश: चौका और छक्का लगाने के बाद वार्नर चौथी गेंद पर चूक गए और उनके बल्ले से लगकर बैकवर्ड प्वाइंट पर गई गेंद को मंदीप सिंह ने लपक लिया। वार्नर पहली बार आईपीएल में चैलेंजर्स के खिलाफ बिना अर्धशतक बनाए लौटे। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में चैलेंजर्स के खिलाफ सात मैच खेले थे और सातों बार अर्धशतक जमाया था। वार्नर का विकेट गिरने का हालांकि सनराइजर्स पर कोई फर्क नहीं पड़ा। शिखर धवन (40) ने हेनरिक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। दोनों ने 8.37 के औसत से यह रन बटोरे। वाटसन द्वारा लाए गए छठे ओवर में 17 रन बटोरने वाले धवन 31 गेंद पर पांच चौके लगाकर स्टुअर्ट बिन्नी का शिकार बने। सचिन बेबी ने उनका कैच लपका। इसके बाद हेनरिक्स का साथ देने युवराज उतरे। दोनों ने रनों की गति तेज करते हुए मात्र 29 गेंदों में 58 रन जोड़ डाले। 37 गेंदों में तीन चौका और दो छक्के की मदद से अर्धशतक जमा चुके हेनरिक्स तीसरे विकेट के तौर पर 151 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। युजवेंद्र चहल की गेंद पर उनका कैच सचिन ने लपका। युवराज ने इसके बाद कमान संभाली और आईपीएल इतिहास में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। युवराज ने 25वीं गेंद पर चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 27 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाने वाले युवराज की तूफानी पारी पर टाइमल मिल्स ने लगाम लगाया। 190 के कुल स्कोर पर युवराज क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। चैलेंजर्स के कप्तान वाटसन ने अपने सात गेंदबाजों की इस्तेमाल किया, जिसमें अनिकेत और खुद वाटसन सबसे महंगे साबित हुए। दोनों 13 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट गत वर्ष सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी टी20 मैच गत वर्ष मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 31 वर्षीय धवन ने हाल ही देवधर ट्रॉफी में अच्छा खेल दिखाया था। धवन ने कहा है कि वे आईपीएल जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं।  वर्ष 2012-13 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाकर डेब्यू करने वाले धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा न बनने से काफी दुखी हैं। अब वे 5 अप्रैल से शुरु हो रहे आईपीएल-10 में गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बढिय़ा खेल दिखा टीम इंडिया में लौटना चाहते हैं। धवन ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे अंदर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की क्षमता है। मैं फिर से राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना चाहता हूं और इसके लिए मैं घरेलू टूर्नामेंटों को मंच बनाऊंगा। जब से मैं भारतीय टीम से बाहर हूं, तब से मेरे लिए हर टूर्नामेंट काफी अहम रहा है। चाहे वह टी20 हो या घरेलू या फिर दिल्ली की टीम की तरफ से वनडे। अब मुझे लगता है कि चीजें मेरे अनुकूल चल रही हैं और मैं लंबे समय तक अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखना चाहूंगा।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । सुनील शेट्टी, सोहेल खान, जिमी शेरगिल, सोनू सूद व अन्य अभिनेता सामाजिक मकसद से इस सप्ताहांत टीबी (तपेदिक) मुक्त भारत सम्मेलन के अंतर्गत धर्मशाला में संसद सदस्यों के साथ क्रिकेट मैच खेलेंगे। मुंबई हीरोज और संसद सदस्य एकादश के बीच टी-20 मैच खेलेंगे। अभिनेता बॉबी देओल बॉलीवुड सितारों की टीम का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सांसदों की टीम के कप्तान होंगे। टीबी मुक्त भारत सम्मेलन और भारत बनाम टीबी क्रिकेट टूर्नामेंट भारत को टीबी मुक्त बनाने की पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शीर्ष सरकारी अधिकारियों और सांसदों के साथ फिल्मी हस्तियों को लाकर हितधारकों और दर्शकों के बीच टीबी के संबंध में जागरूकता फैलाना है, ताकि 2025 तक भारत से इस बीमारी का उन्मूलन किया जा सके। यह कायक्रम टीबी को तेजी से नियंत्रित करने के प्रयासों पर रणनीति बनाए जाने के संबंध में सुझाव देने के लिए टीबी विशेषज्ञों, मरीजों, चिकित्सकों और सरकारी प्रतिनिधियोंको मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, संसद सदस्य मनोज तिवारी, राजीव शुक्ला, बाबुल सुप्रियो, निशिकांत दुबे और अन्य गणमान्य हस्तियां शिरकत करेंगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलंबो । श्रीलंका ने शनिवार को तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 70 रन से हरा तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर करा दी। दांबुला में खेला गया पहला वनडे बांग्लादेश ने 90 रन से जीता था, जबकि दूसरा वनडे बरसात के कारण धुल गया। अब दोनों देशों के बीच 4 अप्रैल से दो मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। आज खेले गए वनडे में बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 280 रन बनाए। कुशल मेंडिस ने 76 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली। थिसारा परेरा ने 40 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की बदौलत 52 रन बनाए।  कप्तान उपुल थरंगा ने 35, दानुषा गुणातिलका व असेला गुणारत्ने ने 34-34 और विकेटकीपर दिनेश चांदीमल ने 21, दिलरुवान परेरा ने 15 व मिलिंडा श्रीवर्धना ने 12 रन का योगदान दिया। मुर्तजा ने तीन, मुस्ताफिजुर रहमान ने दो और मेहदी हसन मिराज व तस्किन अहमद ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 44.3 ओवर में 210 रन पर ढेर हो गई। शाकिब अल हसन और मेहदी ने अर्धशतक जमाए। शाकिब ने 62 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 54 और मेहदी ने 71 गेंदों पर छह चौकों की बदौलत 51 रन ठोके। सौम्य सरकार ने 38, मुर्तजा ने 16 और तस्किन ने 14 रन बनाए। नुवान कुलशेखरा ने चार और सुरंगा लकमल व दिलरुवान ने 2-2 विकेट चटकाए। थिसारा को मैन ऑफ द मैच व मेंडिस को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More