BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शिखर की नजर IPL में बढिया खेल टीम इंडिया में वापसी पर

शिखर की नजर IPL में बढिया खेल टीम इंडिया में वापसी परहैदराबाद । बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट गत वर्ष सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी टी20 मैच गत वर्ष मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 31 वर्षीय धवन ने हाल ही देवधर ट्रॉफी में अच्छा खेल दिखाया था। धवन ने कहा है कि वे आईपीएल जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। 

वर्ष 2012-13 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाकर डेब्यू करने वाले धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा न बनने से काफी दुखी हैं। अब वे 5 अप्रैल से शुरु हो रहे आईपीएल-10 में गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बढिय़ा खेल दिखा टीम इंडिया में लौटना चाहते हैं। धवन ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे अंदर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की क्षमता है। मैं फिर से राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना चाहता हूं और इसके लिए मैं घरेलू टूर्नामेंटों को मंच बनाऊंगा। जब से मैं भारतीय टीम से बाहर हूं, तब से मेरे लिए हर टूर्नामेंट काफी अहम रहा है। चाहे वह टी20 हो या घरेलू या फिर दिल्ली की टीम की तरफ से वनडे। अब मुझे लगता है कि चीजें मेरे अनुकूल चल रही हैं और मैं लंबे समय तक अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखना चाहूंगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More