BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोलकाता । देश की शीर्ष महिला खिलाडिय़ों सायना नेहवाल और पी. वी. सिंधु के कोच रह चुके राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने मंगलवार को कहा कि अगर आपसी प्रतिस्पर्धा से सिंधु और सायना के प्रदर्शन में सुधार आता है तो उन्हें इस प्रतिस्पर्धा से खुशी होगी। देश की पहली महिला बैडमिंटन स्टार के रूप में उभरीं सायना इस समय जहां खराब फॉर्म से जूझ रही हैं, वहीं विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य और रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु विश्व रैंकिंग में अब सायना से आगे निकल चुकी हैं। दोनों खिलाडिय़ों के बीच श्रेष्ठता की यह प्रतिस्पर्धा कोर्ट में ही नहीं कोर्ट से बाहर भी देखने को मिली है। लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने के बाद जहां सायना ने एक कंपनी के साथ 40 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का करार किया, वहीं रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने के बाद सिंधु ने भी एक कंपनी के साथ एक साल के लिए 50 करोड़ रुपये का करार किया। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता रह चुकीं सिंधु इसके साथ ही देश में क्रिकेट के अलावा सबसे महंगी विज्ञापन करने वाली खिलाड़ी बन गईं। विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर चुकीं सायना जहां भारतीय बैडमिंटन जगत में किसी सनसनी की तरह रहीं, वहीं विशेषज्ञों की मानें तो सिंधु उनसे कहीं आगे निकल चुकी हैं। कोलकाता में बोरिया मजूमदार की पुस्तक के लोकार्पण समारोह से इतर गोपीचंद ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर इससे दोनों के प्रदर्शन में सुधार होता है तो मुझे खुशी होगी।’’ कई वर्षों से एकदूसरे की धुर प्रतिस्पर्धी रहीं सायना और सिंधु ने सोमवार को बेंगलुरू में 38वें पीएसपीबी इंटर-यूनिट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपने नियोक्ता भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए महिला युगल मैच में जोड़ी बनाकर खेलती नजर आईं। हालांकि एकल की धुरंधर दोनों खिलाडिय़ों को इस मैच में युगल वर्ग की विशेषज्ञ एन. सिक्की रेड्डी और अपर्णा बालन की जोड़ी से हार गईं। रेड्डी-बालन की जोड़ी ने सायना-सिंधु की जोड़ी को 19-21, 21-18, 20-22 से हराया। सिंधु के अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर गोपीचंद ने कहा कि 21 अगस्त से शुरू होने वाला विश्व चैम्पियनशिप और ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप हमेशा से ही प्राथमिकता में सबसे ऊपर होते हैं। गोपीचंद ने कहा, ‘‘विश्व चैम्पियनशिप होने वाला है। खिताब हासिल करने के लिहाज से यह एक शानदार टूर्नामेंट है। कुल मिलाकर हम ओलम्पिक में पदक जीतने को लेकर प्रयासरत हैं। हर साल दूसरे सुपर सीरीज टूर्नामेंंटों के अलावा विश्व चैम्पियनशिप और ऑल इंग्लैंड ओपन दो सबसे बड़े टूर्नामेंट होते हैं।’’ सायना के खराब दौर पर गोपीचंद ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सायना जल्द ही अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल कर लेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘सायना को कुछ अच्छे मैचों की जरूरत है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह मजबूती के साथ वापसी करेंगी।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । इंग्लैंड में 1 से 18 जून तक चलने वाले चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिए सोमवार को बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने वाली टीम में सिर्फ दो बदलाव किए गए हैं। चोटिल लोकेश राहुल व अमित मिश्रा की जगह रोहित शर्मा व मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। मुख्य चयनकर्ता पूर्व विकेटकीपर एमएसके प्रसाद ने कहा कि विराट कोहली ही टीम के कप्तान होंगे। ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक को स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया है। स्टैंडबाई खिलाडिय़ों के लिए भी वीजा तैयार होगा और ये बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करेंगे। टीम की घोषणा बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने की। भारत को अपना पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान से खेलना है। इससे पहले रविवार को बीसीसीआई की विशेष आम सभा (एसजीएम) में ये फैसला लिया गया कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी। भारत ने पिछली बार वर्ष 2013 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। तब भी यह इंग्लैंड में ही हुई थी। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान इंग्लैंड के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान व बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही हैं। 25 अप्रैल तक इन सभी देशों को अपनी-अपनी टीमें घोषित करनी थीं। बीसीसीआई ने आईसीसी के साथ वित्त बंटवारे के नए मॉडल पर विवाद के कारण टीम की घोषणा नहीं की थी।  टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बेंगलुरू । इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण का 46वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। प्लेऑफ की दौड से बाहर हो चुकी आरसीबी बाकी बचे मैचों को जीतकर टूर्नामेंट से सम्मानजनक विदाई लेना चाह रही थी।  कोलकाता के खिलाफ मैच में रविवार को आरसीबी की टीम लाल रंग की जगह हरे रंग की जर्सी पहनकर उतरी। बीच टूर्नामेंट इस तरह जर्सी कैसे बदली जा सकती है तो बता दें कि आरसीबी पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश देने की कोशिश कर रही है। आरसीबी ने पिछले सीजन में भी हरी जर्सी पहनी थी और इस बार केकेआर के खिलाफ भी उन्होंने हरे रंग में उतरने का फैसला किया। कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर को टॉस के समय पौधा भी भेंट किया। फेंचाइजी साल 2011 से ही अपने गो ग्रीन इनिशिएटिव के तहत ऎसा करती आ रही है। यह एक पहल है दुनिया को ग्लोबल वामिंग के बारे में जागरूक करने की।  आरसीबी लगातार लोगों से पेड लगाने की अपील करती रही है। टीम के खिलाडियों ने कई बार फैंस से कहा है कि वो बसों के जरिए आएं ताकि ईंधन की बचत हो सके। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेड्रिड । रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा शनिवार से यहां शुरू हो रहे मेड्रिड ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के पहले दौैर में अपने ही देश की अनास्तासिया पाब्ल्यूचेंकोवा से भिड़ेंगी। समाचार एजेंसी तास के अनुसार 15 महीने का निलम्बन झेलने के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करते हुए शारापोवा ने बीते सप्ताह स्टटगार्ट ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। स्टटगार्ट में अच्छे प्रदर्शन के कारण शारापोवा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में लौटीं थी। इस रैंकिंग से वह अक्टूबर में बाहर हो गई थीं। अभी वह 262वीं वरीय खिलाड़ी हैं। मेड्रिड ओपन में शारापोवा जिस खिलाड़ी से भिड़ेंगी, वह विश्व वरीयता क्रम में 25वें क्रम पर है। शारापोवा रूसी की सबसे ख्यातिमान टेनिस स्टार है। उन्होंने कुल पांच ग्रैंड स्लैम जीते हैं। साथ ही 2012 में उन्होंने लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। वह 2008 की फेड कप चैम्पियन भी रही हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच पिछले कुछ समय से विवाद जारी है। बीसीसीआई, आईसीसी के नए रेवेन्यू मॉडल का विरोध कर रहा है। इस वजह से टीम इंडिया के एक जून से इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पर संशय की स्थिति बनी हुई है।  उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में खेलने वाले अन्य सात देशों के क्रिकेट बोर्ड टीम घोषित कर चुके हैं। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई को आदेश दिया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की शीघ्र घोषणा करे। सीओए ने आश्वस्त किया कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अवश्य हिस्सा लेगी। विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए ने बीसीसीआई को चयन समिति की बैठक बुलाकर तुरंत टीम चुनने को कहा है। कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी से पूछा गया है कि 25 अप्रैल की डेडलाइन के बावजूद अभी तक टीम घोषित क्यों नहीं की गई। सीओए ने चौधरी और अन्य पदाधिकारियों को भेजे ई-मेल में कहा है कि टीम इंडिया को खिताब बचाने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू करनी चाहिए। कृपया चयनकर्ताओं की बैठक बुलाकर टीम घोषित की जाए, जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है। भारत ने पिछली बार वर्ष 2013 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में चार विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे पुणे ने चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।  पुणे के लिए सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली। जिसके लिए उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और नौ चौके तथा सात छक्के लगाए। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद राहुल ने शुरू से अंत तक एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाई।  इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता का मजबूत बल्लेबाजी क्रम पुणे की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर नहीं कर सका। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। उसके लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 37 रन, कोलिन ग्रांडहोमे ने 36 रन और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

दुबई । भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मंगलवार को जारी हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 टीमों की वैश्विक रैंकिंग में फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया पहले दूसरे स्थान पर थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास 118 अंक हैं।  वह तीसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान से तीन अंक पीछे है। इस सूची में 125 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर है, वहीं इंग्लैंड 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका इस सूची में दो स्थान पर फिसलते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वह छठे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से एक अंक ऊपर है।  बांग्लादेश चार अंकों की बढ़त हासिल करने के साथ ही इस सूची में 78 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है, वहीं जिम्बाब्वे 12वें स्थान पर हैं। इसके अलावा, नीदरलैंड्स को नुकसान झेलना पड़ा है। टीम नौ अंकों का नुकसान झेलते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान ने सकारात्मक बढ़त हासिल की है। टीम छह अंकों की बढ़त लेते हुए कुल 90 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। इस सूची में शीर्ष-10 स्थान पर काबिज टीमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 टूर्नामेंट-2020 के लिए क्वालीफाई करेंगी, वहीं बाकी की आठ टीमों को आईसीसी विश्व टी20 क्वालीफायर 2019 में मुख्य प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने के लिए दूसरा अवसर मिलेगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । हॉकी इंडिया (एचआई) ने सोमवार को एस.वी. सुनील और दीपिका का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए, आर.पी सिंह और सुमराई टेटे का नाम ध्यान चंद अवार्ड के लिए और कोच संदीप सांगवान तथा रोमेश पठानिया का नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए नामांकित किया है। वहीं पूर्व कप्तान मिडफील्डर सरदार सिंह का नाम एचआई ने खेल रत्न अवार्ड के लिए भेजा है। आर. पी. सिंह ने 1986 और 1990 के विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किया था। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और कोच टेटे राष्ट्रमंडल खेल-2002 में मैनचेस्टर में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। इस मौके पर एचआई के सचिव मोहम्मद मुश्ताक एहमद ने कहा, ‘‘हम अवार्ड के लिए उन खिलाडिय़ों का नाम भेज कर खुश हैं, जिन्होंने देश और विदेशों में भी अपने वतन का नाम रौशन किया है तथा अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। अपने जुनून और प्रतिबद्धता से इन खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया है। मेरा मानना है कि यह सभी इस सम्मान के हकदार हैं।’’ सरदार ने 2003-2004 में भारतीय जूनियर टीम के पोलैंड दौरे पर टीम में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने सीनियर टीम में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। सरदार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की 2010 और 2011 टीम में जगह भी मिली थी। सुल्तन अजलान शाह कप-2008 में उन्होंने जब देश की कप्तानी की तो वह देश के सबसे युवा कप्तान बने। 2012 में उन्हें अर्जुन अवार्ड और 2015 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। हालिया दौर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जो सफलता पाई है उसमें सुनील ने अहम रोल अदा किया है। उन्होंने 2007 में एशिया कप से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था। सुनील को 2016 में एशिया के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिल चुका है। दीपिका का अंतर्राष्ट्रीय करियर लगभग एक दशक का है। उन्होंने देश की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व कप, रियो ओलम्पिक-2016 जैसे बड़े आयोजनों में हिस्सा लिया है। पिछले साल एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में दीपिका भी शामिल थीं। धर्मवीर सिंह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह राष्ट्रमंडल खेलों-2014 में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी अहम हिस्सा रहे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । गुजरात लायंस टीम के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई कंधे की चोट के कारण आईपीएल-10 से बाहर हो गए हैं। यह लायंस के लिए बड़ा झटका है क्योंकि लायंस के लिए टाई का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। मुम्बई इंडियंस के साथ शनिवार को राजकोट में हुए राउंड रोबिन लीग मुकाबले में फील्डिंग के दौरान टाई एक गेंद को रोकने के दौरान गिर पड़े। उनके कंधे में चोट लगी। स्कैन से पता चला कि उनका कंधा अपनी जगह से खिसक गया है और इस कारण उन्हें लीग से ही बाहर होना होगा। आस्टे्रलिया के टाई ने कहा है कि वह अभी ठीक से नहीं कह सकते कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में कितना वक्त लगेगा। इसका अंदाजा स्वदेश लौटने के बाद ही लग सकेगा। फिलहाल वह आईपीएल से असमय बाहर होकर निराश हैं। टाई ने छह मैचों में कुल 11 विकेट लिए हैं और वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। टाई की बदौलत लायंस ने एक मैच में जीत हासिल की थी।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

सिडनी । आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने शनिवार को कहा कि भारत ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की प्रशंसा की है। पॉन्टिंग ने कहा कि अनुभवी विकेटकीपर और बल्लेबाज पास अब भी भारतीय टीम को देने के लिए बहुत कुछ है और वह चैम्पियंस ट्रॉफी में देस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल जून में इंग्लैंड और वेल्स में होगा। उल्लेखनी है कि धौनी ने दिसम्बर, 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत में सीमित ओवरों के क्रिकेट प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया।  इसके अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-10 की शुरुआत से पहले धौनी के स्थान पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का कप्तान स्टीव स्मिथ को बनाया गया। क्रिकेट जगत में धौनी का अब तक का करियर शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्व चैम्पियनशिप, 2011 विश्व कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था। पॉन्टिंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में धौनी को एक पभावी बल्लेबाज न मानना गलत है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अपने अनुभव के दम पर अब भी भारतीय टीम में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मध्यम क्रम में बल्लेबाजी पर अपना नियंत्रण बना सकते हैं।’’ आस्ट्रेलिया के दिग्गज ने कहा, ‘‘ऐसे ही अनुभ की इंग्लैंड में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में जरुरत पड़ सकती है। भारत प्रथम क्रम में अपने विकेट गिरा सकता है और ऐसे में आपको मध्यम क्रम में ऐसे ही अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत होगी।’’ पॉन्टिंग ने कहा कि धौैनी ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। उनके लिए अब हासिल करने लायक कुछ खास नहीं है। उनका मानना है कि हाल ही की आलोचना से धौनी के 12 साल से भी अधिक के सफल करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और भारतीय खिलाड़ी का अनुभव ने उन्हें इस प्रकार की चीजों को नजरअंदाज करना जरूर सिखाया होगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

दुबई। विश्व क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रभुत्व को बुधवार को बडा झटका लगा जब दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड दुबई में आईसीसी बोर्ड बैठक के दौरान संचालन ढांचे और राजस्व मॉडल पर हुए मतदान में बुरी तरह हार गया। भारत की हार की रूपरेखा बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख शशांक मनोहर ने ही तैयार की जो पहले स्वतंत्र चेयरमैन के रूप में आईसीसी के प्रमुख हैं। संचालन ढांचे में बदलाव के मतदान में बीसीसीआई को 1-9 से शिकस्त झेलनी पडी जब भारत के अमिताभ चौधरी के अलावा सभी अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इसके पक्ष में मत दिया। राजस्व मॉडल के विरोध को लेकर बीसीसीआई की आपत्ति को भी आईसीसी बोर्ड ने 8-2 से खारिज कर दिया और इस बार चौधरी को सिर्फ श्री लंका क्रिकेट के तिलंगा सुमतिपाल का समर्थन मिला।  बीसीसीआई आईसीसी संचालन मॉडल में दो बदलावों का विरोध कर रहा था जिसमें पूर्ण सदस्यता की समीक्षा और दो स्तर के टेस्ट ढांचे के लिए संविधान में बदलाव शामिल है। टकराव का बडा मुद्दा राजस्व मॉडल है जिसमें भारत का हिस्सा 57 करोड डॉलर की तुलना में लगभग आधा हो जाएगा। मनोहर ने पूर्व के बिग थ्री मॉडल की तुलना में अधिक बराबरी के वितरण की वकालत की थी।पूर्व मॉडल में भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को अधिक राजस्व मिल रहा था। राजस्व मॉडल के पक्ष में मतदान 8-2 और संवैधानिक बदलावों के पक्ष में 9-1 रहा। पता चला है कि बीसीसीआई के अतिरिक्त 10 करोड डॉलर की राजस्व पेशकश सिरे से खारिज करने के बाद एक बार फिर उसे 29 करोड डॉलर का विकल्प दिया गया जो उसे पिछले साल तक मिल रहे 57 करोड डॉलर से 28 करोड डॉलर कम है।  बीसीसीआई ने दोनों के खिलाफ वोट दिया क्योंकि सैद्धांतिक तौर पर हम कहते रहे हैं कि ये सभी बदलाव हमें पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। फिलहाल हम यही कह सकते हैं कि हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं। हमें विशेष आम बैठक में सदस्यों को स्थिति की जानकारी देनी होगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

वुहान (चीन) । भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने जीत के साथ वुहान में बैडमिंटन एशियन चैम्पियनशिप की शुरुआत की है, वहीं ओलम्पिक पदक विजेता सायना नेहवाल को पहले ही दौर के मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। महिला एकल वर्ग के पहले दौर में बुधवार को सिंधु ने मलेशिया की बैडमिंटन खिलाड़ी सोनिया चेह को सीधे सेटों में 21-8, 21-18 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। सिंधु ने पहला गेम आसानी से जीता। हालांकि उन्हें दूसरा गेम जीतने में काफी जोर आया।  इसके अलावा, एक अन्य मुकाबले में जापान की सयाका साटो ने सातवीं वरीय सायना को 19-21, 21-16, 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सायना किसी तरह पहला गेम जीतने में सफल रहीं, लेकिन अगले दो गेम कड़े संघर्ष के बाद गंवा दिए। टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारत के लिए परिणाम सकारात्मक रहा है। अजय जयराम ने अपने पहले दौर में उलटफेर कर पांचवीं वरीय चीनी खिलाड़ी तियान हुवेई को संघर्षपूर्ण मैच में 21-18, 18-21, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा। इसके अलावा, भारत की मिश्रित युगल जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी को पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी झेंग सिवेई और चेन किंगचेन से 21-15, 14-21, 21-16 से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More