BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हरे रंग की जर्सी पहनकर खेलने उतरी...क्यों!

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हरे रंग की जर्सी पहनकर खेलने उतरी...क्यों!बेंगलुरू । इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण का 46वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। प्लेऑफ की दौड से बाहर हो चुकी आरसीबी बाकी बचे मैचों को जीतकर टूर्नामेंट से सम्मानजनक विदाई लेना चाह रही थी। 

कोलकाता के खिलाफ मैच में रविवार को आरसीबी की टीम लाल रंग की जगह हरे रंग की जर्सी पहनकर उतरी। बीच टूर्नामेंट इस तरह जर्सी कैसे बदली जा सकती है तो बता दें कि आरसीबी पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश देने की कोशिश कर रही है। आरसीबी ने पिछले सीजन में भी हरी जर्सी पहनी थी और इस बार केकेआर के खिलाफ भी उन्होंने हरे रंग में उतरने का फैसला किया। कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर को टॉस के समय पौधा भी भेंट किया। फेंचाइजी साल 2011 से ही अपने गो ग्रीन इनिशिएटिव के तहत ऎसा करती आ रही है। यह एक पहल है दुनिया को ग्लोबल वामिंग के बारे में जागरूक करने की। 

आरसीबी लगातार लोगों से पेड लगाने की अपील करती रही है। टीम के खिलाडियों ने कई बार फैंस से कहा है कि वो बसों के जरिए आएं ताकि ईंधन की बचत हो सके।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More