BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लायंस के गेंदबाज टाई IPL से बाहर

लायंस के गेंदबाज टाई IPL से बाहरनई दिल्ली । गुजरात लायंस टीम के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई कंधे की चोट के कारण आईपीएल-10 से बाहर हो गए हैं। यह लायंस के लिए बड़ा झटका है क्योंकि लायंस के लिए टाई का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। मुम्बई इंडियंस के साथ शनिवार को राजकोट में हुए राउंड रोबिन लीग मुकाबले में फील्डिंग के दौरान टाई एक गेंद को रोकने के दौरान गिर पड़े। उनके कंधे में चोट लगी। स्कैन से पता चला कि उनका कंधा अपनी जगह से खिसक गया है और इस कारण उन्हें लीग से ही बाहर होना होगा।

आस्टे्रलिया के टाई ने कहा है कि वह अभी ठीक से नहीं कह सकते कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में कितना वक्त लगेगा। इसका अंदाजा स्वदेश लौटने के बाद ही लग सकेगा। फिलहाल वह आईपीएल से असमय बाहर होकर निराश हैं। टाई ने छह मैचों में कुल 11 विकेट लिए हैं और वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। टाई की बदौलत लायंस ने एक मैच में जीत हासिल की थी।  

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More