BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चैंपियंस ट्रॉफी : COA का आदेश, BCCI जल्द करे टीम की घोषणा

चैंपियंस ट्रॉफी : COA का आदेश, BCCI जल्द करे टीम की घोषणानई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच पिछले कुछ समय से विवाद जारी है। बीसीसीआई, आईसीसी के नए रेवेन्यू मॉडल का विरोध कर रहा है। इस वजह से टीम इंडिया के एक जून से इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। 

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में खेलने वाले अन्य सात देशों के क्रिकेट बोर्ड टीम घोषित कर चुके हैं। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई को आदेश दिया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की शीघ्र घोषणा करे।

सीओए ने आश्वस्त किया कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अवश्य हिस्सा लेगी। विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए ने बीसीसीआई को चयन समिति की बैठक बुलाकर तुरंत टीम चुनने को कहा है। कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी से पूछा गया है कि 25 अप्रैल की डेडलाइन के बावजूद अभी तक टीम घोषित क्यों नहीं की गई। सीओए ने चौधरी और अन्य पदाधिकारियों को भेजे ई-मेल में कहा है कि टीम इंडिया को खिताब बचाने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू करनी चाहिए। कृपया चयनकर्ताओं की बैठक बुलाकर टीम घोषित की जाए, जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है। भारत ने पिछली बार वर्ष 2013 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More