BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारतीय क्रिकेट को अब भी बहुत कुछ दे सकते हैं धौनी : पॉन्टिंग

भारतीय क्रिकेट को अब भी बहुत कुछ दे सकते हैं धौनी : पॉन्टिंगसिडनी । आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने शनिवार को कहा कि भारत ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की प्रशंसा की है। पॉन्टिंग ने कहा कि अनुभवी विकेटकीपर और बल्लेबाज पास अब भी भारतीय टीम को देने के लिए बहुत कुछ है और वह चैम्पियंस ट्रॉफी में देस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन इस साल जून में इंग्लैंड और वेल्स में होगा। उल्लेखनी है कि धौनी ने दिसम्बर, 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत में सीमित ओवरों के क्रिकेट प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया। 

इसके अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-10 की शुरुआत से पहले धौनी के स्थान पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का कप्तान स्टीव स्मिथ को बनाया गया। क्रिकेट जगत में धौनी का अब तक का करियर शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्व चैम्पियनशिप, 2011 विश्व कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था। पॉन्टिंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में धौनी को एक पभावी बल्लेबाज न मानना गलत है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अपने अनुभव के दम पर अब भी भारतीय टीम में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मध्यम क्रम में बल्लेबाजी पर अपना नियंत्रण बना सकते हैं।’’ आस्ट्रेलिया के दिग्गज ने कहा, ‘‘ऐसे ही अनुभ की इंग्लैंड में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में जरुरत पड़ सकती है। भारत प्रथम क्रम में अपने विकेट गिरा सकता है और ऐसे में आपको मध्यम क्रम में ऐसे ही अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत होगी।’’ पॉन्टिंग ने कहा कि धौैनी ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। उनके लिए अब हासिल करने लायक कुछ खास नहीं है। उनका मानना है कि हाल ही की आलोचना से धौनी के 12 साल से भी अधिक के सफल करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और भारतीय खिलाड़ी का अनुभव ने उन्हें इस प्रकार की चीजों को नजरअंदाज करना जरूर सिखाया होगा।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More