BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हैदराबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को एक रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल-10 की चैंपियन बन गई। मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के सामने 130 रन का लक्ष्य रखा, जो आईपीएल इतिहास के फाइनल का अब तक का न्यूनतम स्कोर था। जबाव में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन पर ही ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 17 रन पर ही उसका पहला विकेट गिर गया। जसप्रीत बुमराह ने 2.2 ओवर में राहुल त्रिपाठी (3) को आईबीडब्ल्यू करते हुए पुणे का पहला विकेट लिया। मैच में अजिंक्य रहाणे को एक जीवनदान मिला, जब 3.4 ओवर में लसिथ मलिंगा की बॉल पर क्रणाल पंड्या ने उनका कैच छोड़ दिया। उस वक्त वे केवल 14 रन पर खेल रहे थे।  पुणे का दूसरा विकेट 11.5 ओवर में 71 रन पर गिरा, जब मिशेल जॉनसन की बॉल पर अजिंक्य रहाणे (44) को कीरोन पोलार्ड ने कैच कर लिया। रहाणे ने 38 बॉल की अपनी पारी में 5 चौके भी लगाए। आउट होने से पहले रहाणे ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर 71 बॉल पर 71 रन की पार्टनरशिप की। एमएस धोनी (10) आउट होने वाले तीसरे बैट्समैन रहे। जिन्हें 16.2 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पार्थिव पटेल के हाथों कैच करा दिया।  इससे पहले दो बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रन बना पाई। मुम्बई की ओर से क्रूनाल पांड््या ने सबसे अधिक 47 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का मुम्बई का फैसला सही नहीं रहा। उसने मात्र आठ रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों लेंडल सिमंस (3) और पार्थिव पटेल (4) के विकेट गंवा दिए। इन दोनों को जयदेव उनादकट ने आउट किया। इसके बाद अंबाती रायडू (12) और कप्तान रोहित शर्मा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। स्कोर 41 रनों तक पहुंचा था कि कप्तान स्टीवन स्मिथ ने रायडू को रन आउट कर मुम्बई को तीसरा झटका दिया। रोहित 56 के कुल योग पर आउट हुए। रोहित ने 22 गेंदों पर चार चौके लगाए। उन्हें एडम जाम्पा ने आउट किया। केरन पोलार्ड (7) और हार्दिक पांड्या (10) भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 65 तथा 78 के कुल योग पर आउट हुए। पिछले मैच में मुम्बई के हीरो रहे कर्ण शर्मा (1) को 79 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन और शार्दुल ठाकुर ने सहभागिता से रन आउट किया। इसके बाद हालांकि क्रूनाल और मिशेल जानसन (नाबाद 13) ने पारी को सम्भालते हुए आठवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े। क्रूनाल ने 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। जानसन ने 13 गेंदों पर एक छक्का लगाया। पांड्या का विकेट 129 के कुल योग पर गिरा। पुणे की ओर से उनादकट, क्रिस्टीयन और जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। इससे पहले 2009 के फाइनल में डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल में 143 रन बनाए थे और फिर अच्छी गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों से हराया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । मुंबई इंडियंस की नजरें आईपीएल के 10वें संस्करण का खिताब जीत तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का है लेकिन उसके इस सपने के बीच राइंजिंग पुणे सुपरएंट की पहला आईपीएल खिताब जीतने की जिद है। दोनों टीम आज उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में खिताबी भिडंत करेंगी। यह मुकाबला रात 8 बजे हैदराबाद में खेला जाएगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम को आइपीएल 10 के फाइनल तक पहुंचाने में सफल रहे। अब फाइनल में उनका सामना स्टीव स्मिथ की पुणे से है लेकिन रोहित को ये अच्छी तरह पता है कि पुणे की टीम को संभालने का काम पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी कर रहे हैं। अब ये तो साफ है कि रोहित के दिमाग का सामना सिर्फ स्मिथ ही नहीं धोनी के दिमाग से भी होगा। मुंबई की टीम चौथी बार फाइनल खेलेगी और तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करेगी, वहीं पुणे टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। पुणे टीम मुंबई को ही हराकर फाइनल में पहुंची थी। आईपीएल 10 के लीग राउंड में दोनों ही टीमें दो बार भिड़ी थी, जिनमें दोनों ही मैच पुणे के नाम रहे थे। फिर क्वालिफायर मुकाबले में भी मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा था। पिछले तीन मुकाबलो में हारने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर फाइनल मैच में टीम को जीत दिलाने का दबाव होगा। पिछले सीजन यानी साल 2016 में पुणे और मुंबई के बीच दो मैच हुए थे। पहले मैच में पुणे ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि दूसरे मैच में पुणे को उसके होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से शिकस्त दी थी। ओवऑल प्रदर्शन की बात करें, तो मुंबई इंडियंस लीग राउंड में 20 अंकों के साथ टॉप पर रही थी, जबकि राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। मुंबई ने 14 मैचों में 10 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि स्टीव स्मिथ की कप्तानी में पुणे ने 14 मैचों में 9 मैच जीते थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरू । मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को हुए एकतरफा दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला रविवार को बेंगलुरू में होगा। फाइनल में मुम्बई के सामने होगी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम, जिसने पहले क्वालीफायर में उसे हराते हुए पहली बार इस लीग के फाइनल में कदम रखा है। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी। उनके गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को जायज ठहराया और कोलकाता को 18.5 ओवरों में 107 रनों पर ही समेट दिया। इसके बाद 14.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  कोलकाता को इस स्कोर तक समेटने में मैन ऑफ द मैच कर्ण शर्मा के चार विकटों की अहम भूमिका रही। उन्होंने कोलकाता के मुख्य बल्लेबाजों के विकेट लेकर उसे संकट में डाला जिससे वह कभी उबर नहीं पाई। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने भी तीन अहम विकेट लिए। फाइनल में रविवार को मुंबई का सामना पहली बार फाइनल में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से होगा। यह दोनों टीमें पहले क्वालीफायर में भिड़ चुकी हैं जहां पुणे ने मुंबई को मात दी थी। मुंबई दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।  मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने अपने तीन अहम विकेट 34 के कुल स्कोर पर ही खो दिए थे। लेडल सिमंस (3) और अंबाती रायडू (6) को पीयूष चावला ने अपना शिकार बनाया तो उमेश यादव ने पार्थिव पटेल (14) को आउट किया। लेकिन कप्तान रोहित (26) ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और क्रुणाल पांड्या (नाबाद 45) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसी बीच रोहित 88 के कुल स्कोर पर नाथन कल्टर नाइल की गेंद पर अंकित राजपूत को कैच दे बैठे। उन्होंने क्रुणाल के साथ 6.4 ओवरों में 8.10 की औसत से रन जोड़े।  कप्तान के जाने के बाद क्रुणाल ने केरन पोलार्ड (नाबाद 9) के साथ जीत की औपचारिकता को पूरा कर मुंबई को फाइनल में पहुंचाया। क्रुणाल ने 30 गेंदे खेलीं और आठ चौके लगाए। इससे पहले, कोलकाता के बल्लेबाज कर्ण की फिरकी में फंस कर रह गए। उनकी अगुआई में मुंबई के गेंदबाजों ने कोलकाता को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। कर्ण ने अपने कोटे के चार ओवरों में महज 16 रन दिए। बुमराह, कर्ण से ज्यादा किफायती साबित हुए। उन्होंने तीन ओवर डाले जिसमें से एक मेडन रहा और कुल सात रन खर्च किए। मिशेल जॉनसन को दो और लसिथ मलिंगा को एक सफलता मिली। मुंबई के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोके रखा और साथ ही लगातार अंतराल पर विकेट लेकर उसे सस्ते में समेट दिया। कोलकाता के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। इशांक जग्गी और सूर्यकुमार यादव के बीच छठे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की बदौलत कोलकाता की टीम 100 का आंकड़ा पार कर सकी। पारी की शुरुआत करने आए विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन (4) को बुमराह ने दूसरे ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। सुनील नरेन का बल्ल भी शांत रहा और वह कर्ण की गेंद पर पटेल के हाथों स्टम्प होकर पवेलियन लौटे। नरेन ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए।  नरेन के आउट होने के एक रन बाद ही बुमराह ने रॉबिन उथप्पा (1) को पगबाधा किया। कप्तान गौतम गंभीर 12 रन बनाकर कर्ण की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे। गंभीर का विकेट 31 के कुल स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर कर्ण की गेंद पर कोलिन डी ग्रांडहोमे को पगबाधा करार दे दिया गया। कोलकाता 31 रनों पर अपने प्रमुख पांच विकेट खोकर गंभीर संकट में था। ऐसे में जग्गी (28) और सूर्यकुमार (31) ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को कुछ राहत दी।  कर्ण एक बार फिर अपनी फिरकी से मुंबई को विकेट दिलाने में कामयाब रहे। 87 के कुल स्कोर पर उन्होंने जग्गी को पवेलियन की रहा दिखाई। पीयूष दो और नाइल छह रनों का ही योगदान दे सके। सूर्यकुमार ने टीम का आंकड़ा 100 के पार पहुंचाया ही था कि एक रन बाद बुमराह ने उनकी पारी का अंत कर दिया। विकेट से महरूम चल रहे मलिंगा ने अंकित (4) को बोल्ड कर अपना खाता खोला और कोलकाता की पारी का अंत किया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुने गए मनीष पांडे के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह घोषणा की। बीसीसीआई ने बयान में कहा है, ‘‘अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने मध्यक्रम और विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चोटिल मनीष पांडे की जगह चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘पांडे को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी।’’ कार्तिक ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में गुजरात लायंस की तरफ से 361 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे पांडे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए इलिमिनेटर मैच में चोट के कारण नहीं खेल सके। चैम्पियंस ट्राफी की शुरुआत एक जून से हो रही है, जो 18 जून तक चलेगी। मौजूदा विजेता भारत चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के चतुर दिमाग का आने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में किस तरह इस्तेमाल करेंगे यह उन पर निर्भर करता है। चैम्पियंस ट्रॉफी एक जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही है और 18 जून तक चलेगी। भारत इस चैम्पियनशिप में मौजूदा विजेता के तौर पर उतर रहा है। 2013 में धौनी की कप्तानी में ही भारत ने यह खिताब हासिल किया था। इस बार भारत कोहली की कप्तानी में उतर रहा है। कपिल का मानना है कि यह पूरी तरह से कोहली पर निर्भर है कि वह किस तरह धौनी के अनुभव का इस्तेमाल करते हैं। कपिल ने स्टार स्पोट्र्स द्वारा आयोजित वार्ता में कहा, ‘‘यह कोहली पर निर्भर है कि वह पूर्व कप्तान के अनुभव का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। मैं नहीं मानता कि धौनी उस तरह के इंसान हैं, जो लगातार बीच में दखल देंगे। यह कोहली पर होगा की वह धौनी का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किस तरह से करते हैं।’’ कपिल ने धौनी को सही मायने में हरफनमौला खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ बल्ले और गेंद से प्रदर्शन करना ही हरफनमौला खिलाड़ी की पहचान नहीं होती बल्कि विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी भी इसमें शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘धौनी को मत भूलिए, वह सही मायनों में हरफनमौला खिलाड़ी हैं। हरफनमौला खिलाड़ी की काबिलियत सिर्फ बल्ले और गेंद की नहीं होती बल्कि विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की भी होती है।’’ विश्व विजेता कप्तान ने कहा, ‘‘वह नंबर पांच और छह पर बेहद अहम खिलाड़ी हैं।’’ कपिल ने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को शानदार हरफनमौला खिलाड़ी बताया है और दोनों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘किसी की तुलना करना काफी मुश्किल है। अश्विन और जडेजा ने हमारे समय के खिलाडिय़ों से कई बेहतर काम किया है। हमें उनकी क्षमताओं में विश्वास रखना होगा क्योंकि उन्होंने खुद को साबित किया है और बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’’ भारत चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत चार जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। कपिल से जब पूछा गया कि इस मैच का भारत पर दबाव होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं मानता कि भारत पर दबाव होगा। अगर मैं पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहा हूं तो यह मायने नहीं रखता कि हमारा ट्रैक रिकार्ड क्या है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं गेंद को उसकी मेरिट के हिसाब से खेलूंगा। यह मीडिया के लिए बात करने के लिए सही है, लेकिन जब खिलाड़ी मैदान पर जाता है तो वह इस तरह से नहीं सोचता। वह सिर्फ जीतना चाहते हैं।’’ इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के पक्ष में हैं। कपिल का कहना है कि गेंदबाजों को गेंद को स्विंग कराने पर ज्यादा ध्यान देना होगा और ज्यादा विविधताओं से बचना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को अपनी लाइन लेंग्थ पर गेंद करनी होगी जो काफी महत्वपूर्ण होगा। इंग्लैंड में आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है सिर्फ गेंद को स्विंग कराने पर ध्यान देना चाहिए। यह मायने नहीं रखता कि बल्लेबाज कैसा है अगर आप गेंद को स्विंग करा सकते हैं तो आप उस पर हावी रहेंगे।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । आईपीएल-10 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पुणे की टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, मुंबई की टीम को फाइनल में पहुंचने का एक मौका और मिलेगा। जब वो क्वालिफायर-2 मैच में एलिमिनेटर विनर टीम से खेलेगी। पुणे के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 41 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गंवा दिए। मुंबई को पहला झटका 4.3 ओवर में 35 रन के स्कोर पर लगा, जब लेंडल सिमन्स (5) को शार्दुल ठाकुर ने रन आउट कर दिया। छठवें ओवर में 41 के स्कोर पर टीम के दो विकेट गिरे।  वाशिंगटन सुंदर ने इस ओवर की पहली बॉल पर रोहित शर्मा (1) को एलपीडब्ल्यू किया और फिर चौथी बॉल पर अंबाती रायुडू (0) को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। चौथा विकेट भी वाशिंगटन सुंदर को मिला। 7.6 ओवर में उनकी बॉल पर कीरोन पोलार्ड (7) को स्टीव स्मिथ ने कैच कर लिया। हार्दिक पंड्या (14) आउट होने वाले पांचवें प्लेयर रहे। वे 11.1 ओवर में लॉकी फर्ग्युसन की बॉल पर डेन क्रिस्चियन को कैच दे बैठे। 15वें ओवर में फिर दो विकेट गिरे। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर की तीसरी बॉल पर पंड्या (15) को डेन क्रिस्चियन ने कैच किया। वहीं आखिरी बॉल पर पार्थिव पटेल (52) भी क्रिस्चियन को कैच देकर आउट हो गए। इस वक्त टीम का स्कोर 103 रन था। आठवां विकेट कर्ण शर्मा (4) का रहा। जो 16.6 ओवर में जयदेव उनादकट की बॉल पर एमएस धोनी को कैच दे बैठे। इससे पहले अंत के दो ओवरों में मनोज तिवारी (58) और महेंद्र सिंह धौनी (40) द्वारा जोड़े गए 41 रनों की बदौलत पहली बार प्लेऑफ में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मुंबई इंडियंस के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 162 रन बनाए हैं। पुणे का इस स्कोर तक पहुंचना मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन 19वां ओवर लेकर आए मिशेल मैक्लेघन पर तिवारी ने पहली दो गेंदों पर 10 रन बटोरे और इसके बाद धौनी ने दो शानदार छक्कों के साथ उन्हें विदा किया। इस ओवर में दो वाइड और एक नो बाल सहित कुल 26 रन आए। धौनी ने इसके बाद डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाया और आखिरी ओवर में दो छक्कों सहित 16 रन बटोरे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर तिवारी रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 48 गेंदें खेलीं और दो छक्कों के अलावा चारा चौके जड़े। धौनी ने 18वें ओवर की समाप्ति तक 17 गेंदों में 14 रन बनाए थे लेकिन पारी का अंत उन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहते हुए किया। उनकी पारी में पांच छक्के शामिल हैं। बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी पुणे ने नौ के कुल स्कोर पर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। युवा सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी बिना खाता खोले पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्हें मिशेल मैक्लेघन ने छह के कुल स्कोर पर आउट किया। तीन रन बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (1) को लसिथ मलिंगा ने चलता किया। यहां से अंजिक्य रहाणे (56) और तिवारी ने टीम को संभाला। हालांकि यह दोनों बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों की सटीक लाइन लेंग्थ के सामने बड़े शॉट नहीं लगा पाए। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 10.5 ओवरों में 7.38 की औसत से 80 रन जोड़े। रहाणे की पारी का अंत कर्ण शर्मा ने 89 के कुल स्कोर पर किया। उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद तिवारी ने धौनी के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर पुणे को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई ।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आईसीसी महिला विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी महिला विश्व कप का 11वां संस्करण 24 जून से 23 जुलाई के बीच खेला जाएगा। टीम की अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज को कप्तान निुयक्त किया गया है। भारतीय महिला टीम ने कभी भी विश्व कप पर कब्जा नहीं जमाया है। उसे इस विश्व कप में जगह फरवरी में श्रीलंका में हुए विश्व कप क्वालीफायर जीतने के बाद मिली है। महिला बीग बैश लीग (डबल्यूबीबीएल) में चोटिल हुईं स्मृति मंधाना की टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में चतुष्कोणीया श्रृंखला खेल रही है। उस टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। देविका वैद्य की जगह मंधाना को टीम में चुना गया है। मंधाना ने राष्ट्रीय टीम के लिए अंतिम मैच दिसंबर 2016 में एशिया कप के दौरान खेला था। उनके आने से भारत के ऊपरी क्रम को मजबूती मिलेगी। टीम  मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेश्राम, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, एकता बिष्ट, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, नुजहत परवीन और स्मृति मंधाना। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पुणे । राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने रविवार को यहां आईपीएल-10 के करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में जगह बना ली। पुणे को 74 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 12 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे 34 और कप्तान स्टीवन स्मिथ 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल त्रिपाठी 28 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।  इससे पहले पंजाब के बल्लेबाजों ने पुणे के गेंदबाजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और पूरी टीम 15.5 ओवर में 73 रन पर ढेर हो गई। मार्टिन गुप्टिल ने 0, शॉन मार्श ने 10, ईयोन मोर्गन ने 4, राहुल तेवतिया ने 4, कप्तान ग्लेन मेक्सवैल ने 0, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 13, अक्षर पटेल ने 22, स्वप्निल सिंह ने 10, ईशांत शर्मा ने 1 और मोहित शर्मा ने 6 रन बनाए। संदीप शर्मा 0 रन पर नाबाद लौटे। शार्दुल ठाकुर को 3, डेनियल क्रिस्टियन, जयदेव उनादकत व एडम जम्पा को 2-2 विकेट मिले। मोर्गन रन आउट हुए।  पंजाब ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए। मैट हेनरी की जगह ईयोन मोर्गन व मनन वोहरा के स्थान पर स्वप्निल सिंह को लिया गया। पुणे ने पिछले मैच में खेली अंतिम एकादश पर ही भरोसा जताया। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ, मनोज तिवारी, एमएस धोनी, बेन स्टोक्स, डेन क्रिस्टियन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकत, एडम जम्पा। किंग्स इलेवन पंजाब : मार्टिन गुप्टिल, ईयोन मोर्गन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, स्वप्निल सिंह, ईशांत शर्मा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा। दूसरे स्थान पर रहा पुणे  पुणे 14 मैच में नौ जीत के साथ 18 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा। प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन अन्य टीम दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (20) पहले, गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (17) और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (16) चौथे स्थान पर रही।  अब 16 मई को क्वालीफायर 1 में मुंबई में मुंबई व पुणे की टक्कर होगी। इसमें से जो टीम जीतेगी वह फाइनल खेलेगी। 17 मई को बेंगलुरू में कोलकाता व सनराइजर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। 19 मई को क्वालीफायर 2 और 21 मई को फाइनल होगा। क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 हारने वाली और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम भिडेंगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय कुश्ती जगत के लिए शनिवार का दिन स्वर्णिम रहा। एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में शनिवार को भारत के लिए बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने फ्रीस्टाइल के 65 किलो वर्ग में यह कीर्तिमान दक्षिण कोरिया के ली सुंग चुल को हराकर रचा। महिला वर्ग में भारत को तब निराशा हाथ लगी जब सरिता फाइनल में हार गईं। पुरूष 65 किलो के फाइनल मुकाबले में बजरंग ने चुल को 6-2 से हराया। खराब शुरूआत के बाद बजरंग ने शानदार वापसी की। मुकाबला अंतिम राउंड तक गया। आखिरकार बजरंग को 6-2 से जीत हासिल हो गई। इससे पहले उन्होंने दिन में सेमीफाइनल दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किग्रा वजन वर्ग में कुकगवांग किम को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इस कडे मुकाबले के बीच बजरंग ने किम को 3-2 से हराया था।  सरिता को सिल्वर से संतोष...  दूसरी तरफ महिला 58 किलो में भारवर्ग के मुकाबले में सरिता गोल्ड से चूक गईं। उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पडा। सरिता को फाइनल में किर्गिस्तान की अईसुलु ट्यानबेकोवा ने 6-0 से मात दी। इससे पहले सरिता ने भी धमाकेदार प्रदशर्न करते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। सरिता ने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की आसेम सेदामेतोवा को 10-0 से मात देने के बाद वियतनाम की थि हुओंग दाओ को 12-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा 74 किलो वर्ग में जितेंद्र ने तुर्कमेनिस्तान के सप्रमिरदोव को 7-0 से हराया,सत्यव्रत कादियान और संदीप पहले दौर में ही हार के साथ बाहर हो गए थे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन-10 में फिक्सिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्त में आए महाराष्ट्र के अंडर-19 खिलाड़ी नयन शाह ने कबूल किया है कि उसके सट्टेबाजों से रिश्ते रहे हैं और वह मैचों के नतीजे प्रभावित करने के लिए पिचों से छेड़छाड़ करवाता था। नयन शाह ने पुलिस को बताया कि सभी आईपीएल मैचों के लिए उसने बड़े सट्टेबाजों से कॉन्ट्रैक्ट लिया था और पिच की जानकारी देने के लिए उसने सट्टेबाजों से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। नयन के मुताबिक, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के स्टाफ रमेश कुमार के साथ उसकी सांठगांठ थी। पिच पर डालता था पानी स्टेडियकर्मी रमेश कुमार नयन के कहने के मुताबिक पिच पर पानी डालता था। इसके एवज में उसे 20 हजार रुपये मिलते थे। नयन शाह के मोबाइल से मुंबई के स्टेडियम की पिच की तस्वीरें भी मिलीं हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए आईपीएल मैच के बाद पुलिस ने टीम होटल से दो बुकीज़ को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 60 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद मैच फिक्सिंग के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इस होटल की 12वीं और 14वीं मंजिल पर टीमें ठहरी थीं, जबकि आईपीएल स्टाफ 17वीं मंजिल पर ठहरा हुआ था। ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्टाफ कर्मचारी रमेश कुमार पुलिस कस्टडी में है। मोबाइल में मिले बुकीज़ के नंबर नयन शाह के मोबाइल में 12 बुकीज के नाम और नंबर मिले हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में छापे मारे जा रहे हैं। जांच में पता चला है कि बंटी खंडेलवाल नाम का व्यक्ति इस रैकेट का सरगना है और वह अजमेर से है। इस रैकेट के तार सीमापार से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान हनीफ नामक शख्स का नाम भी सामने आया है, जो अफ्रीका से है और माना जा रहा है कि इस समय वह गुजरात में ही है। नयन शाह के मोबाइल से दो खिलाडिय़ों की डिटेल मिली है। पुलिस ने उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत में 10 साल से हर साल आयोजित हो रहे टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुरू से ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विशेष आकर्षण रहे हैं। शेन वार्न, एडम गिलक्रिस्ट, ग्लेन मैक्ग्रा, मैथ्यू हेडन, एंड्रूय साइमंड्स से लेकर स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर, ग्लेन मेक्सवैल, पैट कमिंस जैसे कंगारुओं के लिए भारतीय फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।  यहां तक कि इस आईपीएल में तो सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट व किंग्स इलेवन पंजाब टीमों की कमान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गजों के पास है। इनके बिना आईपीएल की कल्पना करना काफी मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का एक कदम इन्हें आईपीएल से हमेशा के लिए दूर कर सकता है। सीए ने अपने क्रिकेटरों को आईपीएल से दूर रखने के लिए उन्हें लुभावने करार की पेशकश की है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक पैट हॉवर्ड ने ऐसे समय पर यह ऑफर दिया है जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ के नए भुगतान करार को लेकर सीए से ठनी हुई है। सीए खिलाडिय़ों को अप्रैल-मई में तरोताजा रखना चाहता है जबकि आईपीएल इसी समय खेला जाता है। जानकारी के अनुसार स्मिथ, वार्नर, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कमिंस सीए के ऑफर को लेकर उत्साहित नहीं है। माना जा रहा है कि सीए को खिलाडिय़ों को इस करार पर राजी करने के लिए मोटा भुगतान करना होगा क्योंकि स्मिथ और वार्नर जैसे खिलाड़ी आईपीएल से सालाना 10 लाख डॉलर से ज्यादा कमाते हैं। वार्नर की सीए से रिटेनर फीस 20 लाख डॉलर है, लेकिन आईपीएल में अगले तीन साल में ही वे एक करोड़ डॉलर कमा सकते हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर | दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 50वें मैच में गुजरात लायंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात ने दिल्ली को 196 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए दिल्ली के ओपनर संजू सैमसन व करूण नायर आए। सांगवान की गेंद पर संजू सैमसन 10 रन बना बोल्ड हो गए। तब ऋषभ पंत क्रीज पर पहुंचे। पंत जल्द ही आउट हो गए। पंत क्रीज के बाहर रह गए व रैना ने सीधे थ्रो से गिलि्लयां बिखेर दीं। तब श्रेयश अय्यर खेलने आए। करूण-श्रेयश जमे। 27 गेंदों पर 50 की साझेदारी पूरी हुई। करूण नायर फॉकनर के शिकार हुए। तब सैमुअल्स क्रीज पर आए हैं। सैमुअल्स को जडेजा ने सीधे थ्रो से रनआउट किया। सैमुअल्स के एक रन पर लौटने पर कोरी एंडरसन आए हैं। श्रेयश ने 33 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। 12वें ओवर में जडेजा ने फिर डायरेक्ट थ्रो से एंडरसन को रनआउट कर डाला। तब श्रेयश का साथ देने ब्रेथवेट पहुंचे। गुजरात की ओर से ओपनिंग करने ईशान किशन व डृवेन स्मिथ आए हैं। पहले दो ओवरों में गुजरात के ओपनर जहीर व शमी के सामने खुलकर शॉट नहीं लगा पाए। चौथे ओवर में स्मिथ रन आउट हो गए। उसके बाद रैना आए लेकिन चंद मिनटों में ही बोल्ड हो गए। अब दिनेश कार्तिक आए हैं। सातवें ओवर में अमित मिश्राा ने किशन को गुगली पर कैच करवा दिया। कार्तिक के साथ अब फिंच क्रीज पर हैं। 13वें ओवर में कार्तिक-फिंच की जोडी ने 50 रन की साझेदारी पूरी की। 17वें ओवर में कार्तिक आउट हुए और फिर फिंच ने फिफ्टी पूरी की। अब जडेजा क्रीज पर हैं। फिंच के 19वें ओवर में आउट होने पर फॉकनर क्रीज पर जडेजा के साथ हैं। अंतिम ओवर में विकेट कीपर पंत के हाथ में चोट लगी। वे मैदान से बाहर हुए व संजू सैमसन ने दस्ताने पहने। इसके बाद 5 गेंदें खेली गई लेकिन कमिंस की गेंदों पर अधिक रन नहीं बने। गुजरात ने दिल्ली को 196 रनों का लक्ष्य दिया। प्लेऑफ से बाहर हो चुकीं दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के सामने हैं। इससे पहले, चार मई को खेले गए मैच में दिल्ली ने गुजरात को सात विकेट से हराया था।इस सीजन में अब तक खेले गए 11 में से चार मैचों में जीत के साथ दिल्ली आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है, वहीं गुजरात 12 में से चार मैचों में सफलता के साथ छठे स्थान पर है। इस मैच के लिए गुजरात की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में एक बदलाव किया गया है। अंतिम एकादश में कागिसो रबाडा के स्थान पर कार्लोस ब्राथवेट को जगह मिली है। टीमें : दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान), अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, पैट कमिंस, कार्लोस ब्राथवेट, मोहम्मद शमी, मार्लन सैमुअल्स। गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, ड्वायन स्मिथ, धवल कुलकर्णी, प्रदीप सांगवान, बासिल थंपी और अंकित सोनी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More