देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । आईपीएल-10 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पुणे की टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, मुंबई की टीम को फाइनल में पहुंचने का एक मौका और मिलेगा। जब वो क्वालिफायर-2 मैच में एलिमिनेटर विनर टीम से खेलेगी। पुणे के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 41 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गंवा दिए। मुंबई को पहला झटका 4.3 ओवर में 35 रन के स्कोर पर लगा, जब लेंडल सिमन्स (5) को शार्दुल ठाकुर ने रन आउट कर दिया। छठवें ओवर में 41 के स्कोर पर टीम के दो विकेट गिरे।
वाशिंगटन सुंदर ने इस ओवर की पहली बॉल पर रोहित शर्मा (1) को एलपीडब्ल्यू किया और फिर चौथी बॉल पर अंबाती रायुडू (0) को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। चौथा विकेट भी वाशिंगटन सुंदर को मिला। 7.6 ओवर में उनकी बॉल पर कीरोन पोलार्ड (7) को स्टीव स्मिथ ने कैच कर लिया। हार्दिक पंड्या (14) आउट होने वाले पांचवें प्लेयर रहे। वे 11.1 ओवर में लॉकी फर्ग्युसन की बॉल पर डेन क्रिस्चियन को कैच दे बैठे। 15वें ओवर में फिर दो विकेट गिरे। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर की तीसरी बॉल पर पंड्या (15) को डेन क्रिस्चियन ने कैच किया। वहीं आखिरी बॉल पर पार्थिव पटेल (52) भी क्रिस्चियन को कैच देकर आउट हो गए। इस वक्त टीम का स्कोर 103 रन था। आठवां विकेट कर्ण शर्मा (4) का रहा। जो 16.6 ओवर में जयदेव उनादकट की बॉल पर एमएस धोनी को कैच दे बैठे।
इससे पहले अंत के दो ओवरों में मनोज तिवारी (58) और महेंद्र सिंह धौनी (40) द्वारा जोड़े गए 41 रनों की बदौलत पहली बार प्लेऑफ में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मुंबई इंडियंस के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 162 रन बनाए हैं।
पुणे का इस स्कोर तक पहुंचना मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन 19वां ओवर लेकर आए मिशेल मैक्लेघन पर तिवारी ने पहली दो गेंदों पर 10 रन बटोरे और इसके बाद धौनी ने दो शानदार छक्कों के साथ उन्हें विदा किया। इस ओवर में दो वाइड और एक नो बाल सहित कुल 26 रन आए। धौनी ने इसके बाद डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाया और आखिरी ओवर में दो छक्कों सहित 16 रन बटोरे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर तिवारी रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 48 गेंदें खेलीं और दो छक्कों के अलावा चारा चौके जड़े। धौनी ने 18वें ओवर की समाप्ति तक 17 गेंदों में 14 रन बनाए थे लेकिन पारी का अंत उन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहते हुए किया। उनकी पारी में पांच छक्के शामिल हैं। बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी पुणे ने नौ के कुल स्कोर पर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। युवा सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी बिना खाता खोले पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्हें मिशेल मैक्लेघन ने छह के कुल स्कोर पर आउट किया।
तीन रन बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (1) को लसिथ मलिंगा ने चलता किया। यहां से अंजिक्य रहाणे (56) और तिवारी ने टीम को संभाला। हालांकि यह दोनों बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों की सटीक लाइन लेंग्थ के सामने बड़े शॉट नहीं लगा पाए। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 10.5 ओवरों में 7.38 की औसत से 80 रन जोड़े। रहाणे की पारी का अंत कर्ण शर्मा ने 89 के कुल स्कोर पर किया। उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद तिवारी ने धौनी के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर पुणे को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
इस 7-सीटर CNG कार ने मारी बाज़ी, 1.29 लाख ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह गाड़ी
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल