BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

IPL-10 : फाइनल आज, मुंबई चाहे खिताबी हैट्रिक, रिकॉर्ड में भारी पुणे

IPL-10 : फाइनल आज, मुंबई चाहे खिताबी हैट्रिक, रिकॉर्ड में भारी पुणेहैदराबाद । मुंबई इंडियंस की नजरें आईपीएल के 10वें संस्करण का खिताब जीत तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का है लेकिन उसके इस सपने के बीच राइंजिंग पुणे सुपरएंट की पहला आईपीएल खिताब जीतने की जिद है। दोनों टीम आज उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में खिताबी भिडंत करेंगी। यह मुकाबला रात 8 बजे हैदराबाद में खेला जाएगा।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम को आइपीएल 10 के फाइनल तक पहुंचाने में सफल रहे। अब फाइनल में उनका सामना स्टीव स्मिथ की पुणे से है लेकिन रोहित को ये अच्छी तरह पता है कि पुणे की टीम को संभालने का काम पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी कर रहे हैं। अब ये तो साफ है कि रोहित के दिमाग का सामना सिर्फ स्मिथ ही नहीं धोनी के दिमाग से भी होगा।

मुंबई की टीम चौथी बार फाइनल खेलेगी और तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करेगी, वहीं पुणे टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। पुणे टीम मुंबई को ही हराकर फाइनल में पहुंची थी। आईपीएल 10 के लीग राउंड में दोनों ही टीमें दो बार भिड़ी थी, जिनमें दोनों ही मैच पुणे के नाम रहे थे। फिर क्वालिफायर मुकाबले में भी मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा था। पिछले तीन मुकाबलो में हारने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर फाइनल मैच में टीम को जीत दिलाने का दबाव होगा। पिछले सीजन यानी साल 2016 में पुणे और मुंबई के बीच दो मैच हुए थे। पहले मैच में पुणे ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि दूसरे मैच में पुणे को उसके होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से शिकस्त दी थी।

ओवऑल प्रदर्शन की बात करें, तो मुंबई इंडियंस लीग राउंड में 20 अंकों के साथ टॉप पर रही थी, जबकि राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। मुंबई ने 14 मैचों में 10 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि स्टीव स्मिथ की कप्तानी में पुणे ने 14 मैचों में 9 मैच जीते थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More