देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । भारतीय कुश्ती जगत के लिए शनिवार का दिन स्वर्णिम रहा। एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में शनिवार को भारत के लिए बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने फ्रीस्टाइल के 65 किलो वर्ग में यह कीर्तिमान दक्षिण कोरिया के ली सुंग चुल को हराकर रचा। महिला वर्ग में भारत को तब निराशा हाथ लगी जब सरिता फाइनल में हार गईं। पुरूष 65 किलो के फाइनल मुकाबले में बजरंग ने चुल को 6-2 से हराया। खराब शुरूआत के बाद बजरंग ने शानदार वापसी की। मुकाबला अंतिम राउंड तक गया। आखिरकार बजरंग को 6-2 से जीत हासिल हो गई। इससे पहले उन्होंने दिन में सेमीफाइनल दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किग्रा वजन वर्ग में कुकगवांग किम को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इस कडे मुकाबले के बीच बजरंग ने किम को 3-2 से हराया था।
सरिता को सिल्वर से संतोष...
दूसरी तरफ महिला 58 किलो में भारवर्ग के मुकाबले में सरिता गोल्ड से चूक गईं। उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पडा। सरिता को फाइनल में किर्गिस्तान की अईसुलु ट्यानबेकोवा ने 6-0 से मात दी। इससे पहले सरिता ने भी धमाकेदार प्रदशर्न करते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। सरिता ने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की आसेम सेदामेतोवा को 10-0 से मात देने के बाद वियतनाम की थि हुओंग दाओ को 12-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा 74 किलो वर्ग में जितेंद्र ने तुर्कमेनिस्तान के सप्रमिरदोव को 7-0 से हराया,सत्यव्रत कादियान और संदीप पहले दौर में ही हार के साथ बाहर हो गए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
टोक्यो ओलंपिक: उद्घाटन समारोह में मैरी कॉम-मनप्रीत सिंह, समापन में बजरंग पुनिया भारतीय होंगे ध्वजवाहक
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानिये गोल्ड रिजर्व के बारे में