देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई ।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आईसीसी महिला विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी महिला विश्व कप का 11वां संस्करण 24 जून से 23 जुलाई के बीच खेला जाएगा।
टीम की अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज को कप्तान निुयक्त किया गया है। भारतीय महिला टीम ने कभी भी विश्व कप पर कब्जा नहीं जमाया है। उसे इस विश्व कप में जगह फरवरी में श्रीलंका में हुए विश्व कप क्वालीफायर जीतने के बाद मिली है।
महिला बीग बैश लीग (डबल्यूबीबीएल) में चोटिल हुईं स्मृति मंधाना की टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में चतुष्कोणीया श्रृंखला खेल रही है। उस टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। देविका वैद्य की जगह मंधाना को टीम में चुना गया है। मंधाना ने राष्ट्रीय टीम के लिए अंतिम मैच दिसंबर 2016 में एशिया कप के दौरान खेला था। उनके आने से भारत के ऊपरी क्रम को मजबूती मिलेगी।
टीम
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेश्राम, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, एकता बिष्ट, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, नुजहत परवीन और स्मृति मंधाना।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक