BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोहली पर निर्भर है, कैसे करते हैं धौनी की सलाह का इस्तेमाल : कपिल

कोहली पर निर्भर है, कैसे करते हैं धौनी की सलाह का इस्तेमाल : कपिलमुंबई । भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के चतुर दिमाग का आने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में किस तरह इस्तेमाल करेंगे यह उन पर निर्भर करता है। चैम्पियंस ट्रॉफी एक जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही है और 18 जून तक चलेगी। भारत इस चैम्पियनशिप में मौजूदा विजेता के तौर पर उतर रहा है। 2013 में धौनी की कप्तानी में ही भारत ने यह खिताब हासिल किया था। इस बार भारत कोहली की कप्तानी में उतर रहा है। कपिल का मानना है कि यह पूरी तरह से कोहली पर निर्भर है कि वह किस तरह धौनी के अनुभव का इस्तेमाल करते हैं।

कपिल ने स्टार स्पोट्र्स द्वारा आयोजित वार्ता में कहा, ‘‘यह कोहली पर निर्भर है कि वह पूर्व कप्तान के अनुभव का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। मैं नहीं मानता कि धौनी उस तरह के इंसान हैं, जो लगातार बीच में दखल देंगे। यह कोहली पर होगा की वह धौनी का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किस तरह से करते हैं।’’ कपिल ने धौनी को सही मायने में हरफनमौला खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ बल्ले और गेंद से प्रदर्शन करना ही हरफनमौला खिलाड़ी की पहचान नहीं होती बल्कि विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी भी इसमें शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘धौनी को मत भूलिए, वह सही मायनों में हरफनमौला खिलाड़ी हैं। हरफनमौला खिलाड़ी की काबिलियत सिर्फ बल्ले और गेंद की नहीं होती बल्कि विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की भी होती है।’’ विश्व विजेता कप्तान ने कहा, ‘‘वह नंबर पांच और छह पर बेहद अहम खिलाड़ी हैं।’’ कपिल ने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को शानदार हरफनमौला खिलाड़ी बताया है और दोनों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘किसी की तुलना करना काफी मुश्किल है। अश्विन और जडेजा ने हमारे समय के खिलाडिय़ों से कई बेहतर काम किया है। हमें उनकी क्षमताओं में विश्वास रखना होगा क्योंकि उन्होंने खुद को साबित किया है और बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’’ भारत चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत चार जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। कपिल से जब पूछा गया कि इस मैच का भारत पर दबाव होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं मानता कि भारत पर दबाव होगा। अगर मैं पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहा हूं तो यह मायने नहीं रखता कि हमारा ट्रैक रिकार्ड क्या है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं गेंद को उसकी मेरिट के हिसाब से खेलूंगा। यह मीडिया के लिए बात करने के लिए सही है, लेकिन जब खिलाड़ी मैदान पर जाता है तो वह इस तरह से नहीं सोचता। वह सिर्फ जीतना चाहते हैं।’’

इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के पक्ष में हैं। कपिल का कहना है कि गेंदबाजों को गेंद को स्विंग कराने पर ज्यादा ध्यान देना होगा और ज्यादा विविधताओं से बचना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को अपनी लाइन लेंग्थ पर गेंद करनी होगी जो काफी महत्वपूर्ण होगा। इंग्लैंड में आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है सिर्फ गेंद को स्विंग कराने पर ध्यान देना चाहिए। यह मायने नहीं रखता कि बल्लेबाज कैसा है अगर आप गेंद को स्विंग करा सकते हैं तो आप उस पर हावी रहेंगे।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More