BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चोटिल मनीष पांडे की जगह चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलेगा ये बल्लेबाज

चोटिल मनीष पांडे की जगह चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलेगा ये बल्लेबाजनई दिल्ली । अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुने गए मनीष पांडे के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह घोषणा की। बीसीसीआई ने बयान में कहा है, ‘‘अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने मध्यक्रम और विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चोटिल मनीष पांडे की जगह चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘पांडे को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी।’’ कार्तिक ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में गुजरात लायंस की तरफ से 361 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे पांडे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए इलिमिनेटर मैच में चोट के कारण नहीं खेल सके। चैम्पियंस ट्राफी की शुरुआत एक जून से हो रही है, जो 18 जून तक चलेगी। मौजूदा विजेता भारत चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More