देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । भारत में 10 साल से हर साल आयोजित हो रहे टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुरू से ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विशेष आकर्षण रहे हैं। शेन वार्न, एडम गिलक्रिस्ट, ग्लेन मैक्ग्रा, मैथ्यू हेडन, एंड्रूय साइमंड्स से लेकर स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर, ग्लेन मेक्सवैल, पैट कमिंस जैसे कंगारुओं के लिए भारतीय फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।
यहां तक कि इस आईपीएल में तो सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट व किंग्स इलेवन पंजाब टीमों की कमान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गजों के पास है। इनके बिना आईपीएल की कल्पना करना काफी मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का एक कदम इन्हें आईपीएल से हमेशा के लिए दूर कर सकता है।
सीए ने अपने क्रिकेटरों को आईपीएल से दूर रखने के लिए उन्हें लुभावने करार की पेशकश की है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक पैट हॉवर्ड ने ऐसे समय पर यह ऑफर दिया है जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ के नए भुगतान करार को लेकर सीए से ठनी हुई है। सीए खिलाडिय़ों को अप्रैल-मई में तरोताजा रखना चाहता है जबकि आईपीएल इसी समय खेला जाता है। जानकारी के अनुसार स्मिथ, वार्नर, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कमिंस सीए के ऑफर को लेकर उत्साहित नहीं है। माना जा रहा है कि सीए को खिलाडिय़ों को इस करार पर राजी करने के लिए मोटा भुगतान करना होगा क्योंकि स्मिथ और वार्नर जैसे खिलाड़ी आईपीएल से सालाना 10 लाख डॉलर से ज्यादा कमाते हैं। वार्नर की सीए से रिटेनर फीस 20 लाख डॉलर है, लेकिन आईपीएल में अगले तीन साल में ही वे एक करोड़ डॉलर कमा सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम
केबीसी के अगले सीजन की तैयारियां शुरू, बिग बी ने दी जानकारी
दिल्ली-NCR में हीट वेव जारी, अगले दो दिनों में मिल सकती है राहत