BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

IPL-10 : पंजाब को हरा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट प्लेऑफ में पहुंचा

IPL-10 : पंजाब को हरा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट प्लेऑफ में पहुंचापुणे । राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने रविवार को यहां आईपीएल-10 के करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में जगह बना ली। पुणे को 74 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 12 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे 34 और कप्तान स्टीवन स्मिथ 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल त्रिपाठी 28 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। 

इससे पहले पंजाब के बल्लेबाजों ने पुणे के गेंदबाजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और पूरी टीम 15.5 ओवर में 73 रन पर ढेर हो गई। मार्टिन गुप्टिल ने 0, शॉन मार्श ने 10, ईयोन मोर्गन ने 4, राहुल तेवतिया ने 4, कप्तान ग्लेन मेक्सवैल ने 0, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 13, अक्षर पटेल ने 22, स्वप्निल सिंह ने 10, ईशांत शर्मा ने 1 और मोहित शर्मा ने 6 रन बनाए। संदीप शर्मा 0 रन पर नाबाद लौटे। शार्दुल ठाकुर को 3, डेनियल क्रिस्टियन, जयदेव उनादकत व एडम जम्पा को 2-2 विकेट मिले। मोर्गन रन आउट हुए। 

पंजाब ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए। मैट हेनरी की जगह ईयोन मोर्गन व मनन वोहरा के स्थान पर स्वप्निल सिंह को लिया गया। पुणे ने पिछले मैच में खेली अंतिम एकादश पर ही भरोसा जताया।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ, मनोज तिवारी, एमएस धोनी, बेन स्टोक्स, डेन क्रिस्टियन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकत, एडम जम्पा।

किंग्स इलेवन पंजाब : मार्टिन गुप्टिल, ईयोन मोर्गन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, स्वप्निल सिंह, ईशांत शर्मा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा।

दूसरे स्थान पर रहा पुणे 

पुणे 14 मैच में नौ जीत के साथ 18 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा। प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन अन्य टीम दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (20) पहले, गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (17) और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (16) चौथे स्थान पर रही। 

अब 16 मई को क्वालीफायर 1 में मुंबई में मुंबई व पुणे की टक्कर होगी। इसमें से जो टीम जीतेगी वह फाइनल खेलेगी। 17 मई को बेंगलुरू में कोलकाता व सनराइजर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। 19 मई को क्वालीफायर 2 और 21 मई को फाइनल होगा। क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 हारने वाली और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम भिडेंगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More