BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

T20 ICC रैंकिंग : चौथे स्थान पर खिसकी कोहली की टीम इंडिया

T20 ICC  रैंकिंग : चौथे स्थान पर खिसकी कोहली की टीम इंडियादुबई । भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मंगलवार को जारी हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 टीमों की वैश्विक रैंकिंग में फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया पहले दूसरे स्थान पर थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास 118 अंक हैं। 

वह तीसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान से तीन अंक पीछे है। इस सूची में 125 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर है, वहीं इंग्लैंड 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका इस सूची में दो स्थान पर फिसलते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वह छठे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से एक अंक ऊपर है। 

बांग्लादेश चार अंकों की बढ़त हासिल करने के साथ ही इस सूची में 78 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है, वहीं जिम्बाब्वे 12वें स्थान पर हैं। इसके अलावा, नीदरलैंड्स को नुकसान झेलना पड़ा है। टीम नौ अंकों का नुकसान झेलते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान ने सकारात्मक बढ़त हासिल की है। टीम छह अंकों की बढ़त लेते हुए कुल 90 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। इस सूची में शीर्ष-10 स्थान पर काबिज टीमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 टूर्नामेंट-2020 के लिए क्वालीफाई करेंगी, वहीं बाकी की आठ टीमों को आईसीसी विश्व टी20 क्वालीफायर 2019 में मुख्य प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने के लिए दूसरा अवसर मिलेगा।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More