BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मेड्रिड ओपन के पहले दौर में हमवतन से भिड़ेंगी शारापोवा

मेड्रिड ओपन के पहले दौर में हमवतन से भिड़ेंगी शारापोवामेड्रिड । रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा शनिवार से यहां शुरू हो रहे मेड्रिड ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के पहले दौैर में अपने ही देश की अनास्तासिया पाब्ल्यूचेंकोवा से भिड़ेंगी। समाचार एजेंसी तास के अनुसार 15 महीने का निलम्बन झेलने के बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करते हुए शारापोवा ने बीते सप्ताह स्टटगार्ट ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

स्टटगार्ट में अच्छे प्रदर्शन के कारण शारापोवा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में लौटीं थी। इस रैंकिंग से वह अक्टूबर में बाहर हो गई थीं। अभी वह 262वीं वरीय खिलाड़ी हैं। मेड्रिड ओपन में शारापोवा जिस खिलाड़ी से भिड़ेंगी, वह विश्व वरीयता क्रम में 25वें क्रम पर है। शारापोवा रूसी की सबसे ख्यातिमान टेनिस स्टार है। उन्होंने कुल पांच ग्रैंड स्लैम जीते हैं। साथ ही 2012 में उन्होंने लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। वह 2008 की फेड कप चैम्पियन भी रही हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More