BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रियल मेड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से मात देकर जीता सुपर कप

रियल मेड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से मात देकर जीता सुपर कपमेड्रिड। रियल मेड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से मात देकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया। सुपर कप के पहले चरण में रियल ने बार्सिलोना को 3-1 से मात दी थी और इसके बाद दूसरे चरण में 2-0 से हराया। इसके तहत रियल ने बार्सिलोना को औसतन परिणाम में 5-1 से हराया। स्पेनिश लीग चैम्पियन रियल के लिए सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए मैच में उनके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल नहीं थे। 

 

उन पर रेफरी के साथ पिछले मैच में गलत व्यवहार के कारण पांच मैचों का प्रतिबंध लगा है। मैच के पहले हाफ में ही रियल ने दो गोल दागने के साथ बार्सिलोना पर अच्छी बढ़त बना ली थी और इस बढ़त को टीम ने अंत तक बरकरार रखा। मैच के चौथे मिनट में मार्को असेंसियो ने गोल कर रियल का खाता खोला।

 

इसके बाद 39वें मिनट में करीम बेंजेमा ने क्लब के लिए दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने गोल करने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। स्पेनिश क्लब के खिलाड़ी लियोनेल मेसी का जादू भी इस मैच में नहीं चला।सुआरेज चोटिल, विश्व कप क्वालीफायर में उरुग्वे की मुश्किलें बढ़ीं

 

रियो डी जनेरियो। फीफा विश्व कप-2018 क्वालीफायर में उरुग्वे को अर्जेंटीना और पराग्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ी लुइस सुआरेज के बगैर पर मैदान पर उतरना पड़ सकता है। दाएं घुटने में चोट के कारण सुआरेज का इन दोनों मैचों में अपनी टीम के साथ शामिल होना लगभग मुश्किल लग रहा है। बार्सिलोना के स्ट्राइकर को रियल के खिलाफ सुपर कप के दूसरे चरण में खेले गए मैच में चोट लगी।

 

मैच के दौरान सुआरेज की भिड़ंत रियल के गोलकीपर केलोर नवास के साथ हुई और इस कारण वे चोटिल हो गए। एक बयान में बार्सिलोना ने कहा कि उनके 30 वर्षीय खिलाड़ी सुआरेज की चोट की जांच होगी और इसके बाद ही चोट की गंभीरता का सही अंदाजा लग पाएगा। उरुग्वे का सामना 31 अगस्त को अर्जेटीना के खिलाफ मोंटेवीडियो में होगा और पांच दिन बाद पराग्वे से होगा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More