BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एशियन चैंपियनशिप : पीवी सिंधु की जीत, सायना नेहवाल बाहर

एशियन चैंपियनशिप : पीवी सिंधु की जीत, सायना नेहवाल बाहरवुहान (चीन) । भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने जीत के साथ वुहान में बैडमिंटन एशियन चैम्पियनशिप की शुरुआत की है, वहीं ओलम्पिक पदक विजेता सायना नेहवाल को पहले ही दौर के मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

महिला एकल वर्ग के पहले दौर में बुधवार को सिंधु ने मलेशिया की बैडमिंटन खिलाड़ी सोनिया चेह को सीधे सेटों में 21-8, 21-18 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। सिंधु ने पहला गेम आसानी से जीता। हालांकि उन्हें दूसरा गेम जीतने में काफी जोर आया। 

इसके अलावा, एक अन्य मुकाबले में जापान की सयाका साटो ने सातवीं वरीय सायना को 19-21, 21-16, 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सायना किसी तरह पहला गेम जीतने में सफल रहीं, लेकिन अगले दो गेम कड़े संघर्ष के बाद गंवा दिए। टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारत के लिए परिणाम सकारात्मक रहा है। अजय जयराम ने अपने पहले दौर में उलटफेर कर पांचवीं वरीय चीनी खिलाड़ी तियान हुवेई को संघर्षपूर्ण मैच में 21-18, 18-21, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा। इसके अलावा, भारत की मिश्रित युगल जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी को पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी झेंग सिवेई और चेन किंगचेन से 21-15, 14-21, 21-16 से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More