देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुणे । आईपीएल 10 के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुरजाइंट्स ने मुुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। गौरतलब है कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे को 185 रनों का लक्ष्य दिया। पुणे ने मुंबई के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवरों में 3 विकट गंवाकर 187 रन बनाए। स्मिथ ने शानदासर बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले पुणे को अच्छी शुरूआत देते हुए अजिंक्य रहाणे ने हाफ सेंचुरी लगाई। पुणे का पहला झटका मयंक अग्रवाल के विकेट के रूप में लगा। 3.1 ओवर में मयंक अग्रवाल मैक्लिंघन की बॉल पर रोहित शर्मा को कैच देकर आउट हो गए। पुणे को दूसरा झटका रहाणे के विकट के रूप में लगा। रहाणे 34 गैंदों पर 60 रन बनाकर कैच आएट हो गए। तीसरे विकेट के रूप में बेन स्टोक्स 21 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले:
मुंबई इंडियन्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने अंतिम ओवरों में केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35) की तूफानी पारियों की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ गुरुवार को 185 रनों का लक्ष्य रखा।
पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर है। एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए। पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरो में 28 रन ही खर्च किए। उनके अलावा रजत भाटिया ने दो विकेट लिए।
बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर मैदान पर उतरी मुंबई की पार्थिव पटेल (19) और जोस बटलर (38) ने तेज शुरुआत दी और 4.2 ओवरों में 45 रन जोड़ डाले। इमरान ने पटेल को पीछे से बोल्ड कर पुणे को पहली सफलता दिलाई।
कप्तान रोहित शर्मा (3) कुछ खास नहीं कर पाए और इमरान की गुगली में फंस कर बोल्ड हो गए। एक रन बाद इमरान ने बटलर को भी पगबाधा आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। मुबंई की टीम 62 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी।
अंबाती रायडु (10) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रजत ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया। क्रुणाल पांड्या (3) को रजत ने अपना दूसरा शिकार बनाया।
लेकिन अंत में केरन पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा। दूसरे छोर पर खड़े पांड्या ने अंतिम ओवर में खुलकर बल्लेबाजी कर उसे बड़ा स्कोर प्रदान किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
पहले टी 20 में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से भारत आगे
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा