BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डेविस कप : भारत ने उज्बेकिस्तान को 4-1 से हराया

डेविस कप : भारत ने उज्बेकिस्तान को 4-1 से हरायाबेंगलुरु । भारत ने डेविस कप एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 सेकेंड राउंड मुकाबले में रविवार को उज्बेकिस्तान को 4-1 से हरा दिया। रविवार को भारत को एक उलट एकल मुकाबले में हार मिली। इसके साथ भारत वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गया है। भारत को वल्र्ड ग्रुप प्ले ऑफ मैच अपने घर में सितम्बर में खेलना है। रविवार को रामकुमार रामनाथन ने सांजार फेजीव को सीधे सेटों में हराते हुए भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन प्रजनेश गुनेश्वरम को दूसरे उलट एक मुकाबले में हार मिली।

प्रजनेश गुनेश्वरम को उजबेक खिलाड़ी तेमुर इस्मैलोव ने 7-5, 6-3 से हराया। यह मैच 70 मिनट चला। तेमुर ने मैच के बाद कहा, मैं अपनी टीम के लिए जीत चाहता था, फिर चाहे वह एक ही मैच में ही मिली हो। यहां की परिस्थिति काफी मुश्किल हैं। यहां गर्मी है। अपने घरेलू मैदान पर हम 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर खेलते हैं और यहां हमने 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला है। इससे पहले, रामनाथन ने 22 साल के उजबेक खिलाड़ी को लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराया था।

जीत के बाद रामानाथन ने कहा, मैं आज घबराया हुआ नहीं था। मैंने आज और भी बेहतर प्रदर्शन किया। जिस प्रकार मैं चाहता था, मैंने उसी प्रकार खेला। भारतीय खिलाडिय़ों ने पांच में चार मैच जीत लिए हैं। भारत ने इसके साथ ही वल्र्ड ग्रुप प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने फारुख दुस्तोव और सांजार फेजीव को युगल वर्ग के मुकाबले में शनिवार को 6-2, 6-4, 6-1 से मात दी थी। इससे पहले शुक्रवार को रामानाथ के अलावा प्रजनेश गुनेश्वरम ने अपनी अपने एकल वर्ग के मुकाबले में जीत हासिल की थी और भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई थी। इस मैच में रामकुमार ने तेमूर इस्मेलोव को 6-2, 5-7, 6-2, 7-5 से और प्रजनेश ने फेजीव को 7-5, 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी थी। भारत ने शुक्रवार को 2-0 से बढ़त ली थी और इसके बाद शनिवार को युगल वर्ग का मैच जीतने पर वह 3-0 से आगे हो गया। रामानाथन की जीत ने भारत को 4-0 से बढ़त दिला दी। एकल वर्ग में फेजीव के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत के लिए उन्हें अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। फेजीव के खिलाफ अपना पहला सेट रामानाथ ने 37 मिनट के अंदर जीत लिया था। इसके बाद दूसके सेट में अच्छी शुरूआत करते हुए उन्होंने मुकाबले में 6-2 से जीत हासिल की। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More