BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

IPL-10: पुणे को सात विकेट से हराकर गुजरात ने जीत से खोला खाता

IPL-10: पुणे को सात विकेट से हराकर गुजरात ने जीत से खोला खाताराजकोट । एंड्रयू टाई की आखिरी ओवर में ली गई हैट्रिक के कमाल के बाद बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात लायंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 13वें मैच में शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को सात विकेट से हराकर इस साल की अपनी पहली जीत दर्ज की। पुणे ने मेजबान गुजरात के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

टाई के बाद गुजरात की ड्वायन स्मिथ (47) और ब्रैंडन मैक्कलम (49) की सलामी जोड़ी ने उसे मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवरों में 94 रन जोडक़र गुजरात की जीत की नींव रखी। इन दोनों के जाने के बाद कप्तान सुरेश रैना (नाबाद 35) और एरॉन फिंच (नाबाद 33) ने टीम को जीत दिलाई। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। उसका यह स्कोर और ज्यादा होता लेकिन, अंतिम ओवर में टाई ने हैट्रिक लेकर उसे यहीं तक सीमित रखा। पुणे के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 43, राहुल त्रिपाठी ने 33, मनोज तिवारी ने 31 और अंकित शर्मा तथा बेन स्टोक्स ने 25-25 रनों का योगदान दिया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More