BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

क्रिकेट की पिच पर रंग जमाएंगे बॉलीवुड एक्टर और सांसद

क्रिकेट की पिच पर रंग जमाएंगे बॉलीवुड एक्टर और सांसदनई दिल्ली । सुनील शेट्टी, सोहेल खान, जिमी शेरगिल, सोनू सूद व अन्य अभिनेता सामाजिक मकसद से इस सप्ताहांत टीबी (तपेदिक) मुक्त भारत सम्मेलन के अंतर्गत धर्मशाला में संसद सदस्यों के साथ क्रिकेट मैच खेलेंगे। मुंबई हीरोज और संसद सदस्य एकादश के बीच टी-20 मैच खेलेंगे। अभिनेता बॉबी देओल बॉलीवुड सितारों की टीम का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सांसदों की टीम के कप्तान होंगे।

टीबी मुक्त भारत सम्मेलन और भारत बनाम टीबी क्रिकेट टूर्नामेंट भारत को टीबी मुक्त बनाने की पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शीर्ष सरकारी अधिकारियों और सांसदों के साथ फिल्मी हस्तियों को लाकर हितधारकों और दर्शकों के बीच टीबी के संबंध में जागरूकता फैलाना है, ताकि 2025 तक भारत से इस बीमारी का उन्मूलन किया जा सके।

यह कायक्रम टीबी को तेजी से नियंत्रित करने के प्रयासों पर रणनीति बनाए जाने के संबंध में सुझाव देने के लिए टीबी विशेषज्ञों, मरीजों, चिकित्सकों और सरकारी प्रतिनिधियोंको मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, संसद सदस्य मनोज तिवारी, राजीव शुक्ला, बाबुल सुप्रियो, निशिकांत दुबे और अन्य गणमान्य हस्तियां शिरकत करेंगी।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More