BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन के क्वार्टर में सिंधु, श्रीकांत, प्रणीत

बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन के क्वार्टर में सिंधु, श्रीकांत, प्रणीतसिंगापुर । भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु के साथ ही पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और बी. साई प्रणीत ने गुरुवार को सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत का हालांकि युगल वर्ग में प्रदर्शन मिला जुला रहा। मिश्रित युगल में भारतीय जोड़ी बी. सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही, लेकिन महिला युगल में पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। 

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की फित्रियानी फित्रियानी को एक घंटे तक चले संघर्ष भरे मुकाबले में 19-21, 21-17, 21-8 से मात दी। महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सिंधु की भिड़ंत एक बार फिर स्पेन की स्टार खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से होगी। इसी महीने की शुरुआत में मारिन को हराकर ही सिंधु ने इंडिया ओपन का खिताब जीता था। इसके अलावा, गुरुवार को ही पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रणीत ने चीन के किआओ बिन को 21-15, 21-23, 21-16 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में प्रणीत का मुकाबला थाईलैंड के तनोंगसाक साएनसोम्बोनसुक से होगा। पुरुष एकल के एक और मुकाबले में श्रीकांत ने इंडोनेशिया के एहसान मौलाना मुस्तफा को कड़े मुकाबले में 21-18,15-21,21-13 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीन के शी युकी से होगा। 

मिश्रित युगल वर्ग में भी भारत को जीत मिली। सुमित रेड्डी और पोनप्पा ने अपने दूसरे दौर में कोरियाई जोड़ी जाए ह्वान किम और ली सो ही को 17-21, 21-17, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। महिला युगल के दूसरे दौर में पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी को जापान की मिसाकी माटसुटोमो और अयाका ताकाहाशी की जोड़ी ने 55 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11 19-21 21-12 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More