देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा : भारतीय जनता पार्टी महानगर होली गेट मंडल की एक बैठक अध्यक्ष लोकेश तायल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व सुनील पांडे वरिष्ठ नेता अलीगढ विशेष रूप से उपस्थित थे बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार ने सही समय पर लॉक डाउन निर्णय लेकर इसको भीषण महामारी से काफी हद तक बचाने में सफलता पाई है जनमानस को देखते हुए वर्तमान में अनलॉक डाउन के साथ जो रियायतें प्रदान की गई हैं.
इसका मतलब यह नहीं है हम पूर्णता कोरोना मुक्त हो चुके हैं परीक्षा की घड़ी है सभी भारतीय जनता पार्टी स्वयंसेवकों को घर घर जाकर कोरोना के बचाव के सभी नियमों को पालन करने के लिए जनता से आग्रह करना है तभी हम कोरोना मुक्त हो सकते हैं उन्होंने का महामारी के समय भाजपा कार्यकर्ता जिस तरह जनता के बीच रहकर जन सेवा में जुटे रहे मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं पूर्व मंत्री ने कहा धारा 370 के साथ-साथ अन्य विषयों को लेकर जनता को गुमराह करना चाहता है हमें इसका पर्दाफाश करना है उन्होंने कहा सरकार जनहित में अपनी सभी की गई खाद्यान्न योजना स्वरोजगार योजना जैसी सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
वही सुनील पांडे ने कहा कि प्रदेश में जो भी प्रवासी मजदूर आए हैं प्रदेश की सरकार उन्हें रोजगार खाद्यान्न रहने के लिए उपलब्ध कराएगी सरकार का प्रयास होगा कि भविष्य में उन्हें किसी प्रदेश में जाकर रोजगार ना करना पड़े वह अपने ही प्रदेश में रोजगार प्राप्त कर सकें बैठक में हेमंत अग्रवाल, राजू यादव, यशराज चतुर्वेदी, अनिल गोला, कृष्णमणि सुबेदार , राघव अग्रवाल, कुंज बिहारी भारद्वाज, ललित अग्रवाल, पायल सिंघल, पुलकित शर्मा, विजय शर्मा, विवेक शर्मा, नितिन चतुर्वेदी व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे बैठक का संचालन महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
'प्लास्टिक मुक्त जुलाई' मुहिम दिया मिर्जा को आई पसंद, बताया प्रेरणादायक