देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरू। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर चार मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 122.4 ओवर में 276 रन पर सिमट गई। जवाब में लंच तक भारत ने 10 ओवर में 38/0 रन बना लिए थे। लोकेश राहुल (20) व अभिनव मुकुंद (16) क्रीज पर हैं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त मिली। रवींद्र जडेजा ने 6 और रविचंद्रन अश्विन ने 2 और ईशांत शर्मा व उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया के आज आउट होने वाले बल्लेबाजों में मिशेल स्टार्क (26), विकेटकीपर मैथ्यू वेड (40), नाथन लिोयन (0), जोश हैजलवुड (1) हैं। शेन ओ कीफे चार रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी पारी 237/6 रन से आगे बढ़ाई। भारत की पहली पारी 189 रन पर ही खत्म हो गई थी।
साभार-khaskhabar.com












