BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

संन्यास से वापस लौंटी पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु

संन्यास से वापस लौंटी पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान रितुनई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी ने अपनी समयपूर्व लिए गए संन्यास से वापसी कर ली है। इस वापसी से उन्हें महिला हॉकी वल्र्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एचडब्ल्यूएल राउंड-2 का आयोजन अगले माह से कनाडा में हो रहा है। यह टूर्नामेंट भारतीय महिला हॉकी टीम के नए प्रमुख कोच जोएर्ड मार्जिने का पहला परीक्षण होगा। 

 

भारत की 25 वर्षीया हॉकी खिलाड़ी ने पिछले साल अपनी शादी के बाद सितम्बर को खेल जगत से संन्यास की घोषणा की थी। इस संन्यास के पीछे रियो ओलम्पिक के लिए उन्हें महिला टीम में शामिल न किया जाना और प्रमुख कोच नील हॉगुड से उनका विवाद भी मुख्य कारण माने जा रहे थे। 

 

रितु ने अपने एक बयान में कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं और राष्ट्रीय टीम के शिविर में अपने टीम की साथी खिलाडिय़ों के साथ वापसी से उत्साहित हूं। अपने संन्यास को वापस लेने के लिए और मुझे एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए मैं हॉकी इंडिया का शुक्रिया अदा करती हूं।’रियो ओलम्पिक के लिए 36 साल बाद महिला हॉकी टीम के क्वालीफाई करने के पीछे रितु ने कप्तान के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन पिछले साल अगस्त में आयोजित हुए ओलम्पिक खेलों में वह टीम में ही शामिल नहीं थी। 

 

रितु एचडब्ल्यूएल राउंड-2 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में एक खिलाड़ी की तरह वापसी करेंगी। इस टीम की कमान रितु रामपाल के हाथों में होगी। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More