BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अश्विन-जडेजा की जोडी के नाम जुडा यह स्पेशल रिकॉर्ड, रचा इतिहास

अश्विन-जडेजा की जोडी के नाम जुडा यह स्पेशल रिकॉर्ड, रचा इतिहासनई दिल्ली। भारत ने बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन ही 75 रन से हराकर चार मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। टीम इंडिया को जीत दिलाने में बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की विशेष भूमिका रही। जडेजा ने पहली, तो अश्विन ने दूसरी पारी में 6-6 विकेट चटकाए। 

 

जडेजा को गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस प्रदर्शन का विशेष लाभ मिला। वे अश्विन के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों के 892-892 अंक हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब स्पिनर्स की जोड़ी टॉप पर पहुंची हो। जडेजा पहली बार नंबर वन गेंदबाज बने हैं। 

 

आखिरी बार अप्रैल 2008 में दो गेंदबाज डेल स्टेन और मुथैया मुरलीधरन संयुक्त रूप से पहली पोजिशन पर आए थे। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने पहली पारी में 8 विकेट लिए थे और वे दो स्थान के फायदे के साथ 16वीं पायदान पर आ गए हैं। खब्बू स्पिनर स्टीव ओ कीफे को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वे अब 28वें स्थान पर हैं। इसके अलावा बेंगलुरू में जीत से यह सुनिश्चित हो गया है कि 1 अप्रैल तक भारत टॉप पर रहेगा और 1 मिलियन डॉलर का नगद ईनाम उसे मिलेगा। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ शीर्ष पर हैं। वे लगातार 77 टेस्ट से टॉप पर बने हुए हैं।

 

उन्होंने रिकी पोटिंग के 76 टेस्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है और अब वे सबसे ज्यादा मैच तक टॉप पर रहने वाले दो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों स्टीव वॉ (94) और डॉन ब्रैडमैन (93) से ही पीछे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में अब तक कुल 40 रन ही बनाए हैं, जिसका खामियाना उन्हें रैंकिंग में एक पायदान खोकर उठाना पड़ा है। कोहली तीसरे व जो रूट दूसरे स्थान पर हैं।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More