देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर रंग में दिखे। कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में पिच से मदद नहीं मिलने के कारण अश्विन कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन नागपुर में दूसरे टेस्ट में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित कर दी।
अश्विन ने मैच में आठ विकेट चटकाए। चौथे दिन के खेल में कमाल की गेंदबाजी कर उन्होंने श्रीलंका को पारी की हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया। मौजूदा टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे।
वे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद भारत में घरेलू क्रिकेट खेलते भी नजर आए। इस बीच, श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 300 विकेट लेने का विश्व कीर्तिमान बनाने वाले आर अश्विन को बधाई देते हुए कहा कि वे फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज हैं।मुरलीधरन ने कहा कि मैं अश्विन को बधाई देना चाहता हूं। टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेना बड़ी उपलब्धि है। वे वनडे टीम में नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि भारत के लिए वनडे क्रिकेट भी लगातार खेलकर उसमें भी इस प्रदर्शन को दोहराएंगे। अभी अश्विन के सामने लंबा करिअर है और वे कई रिकॉर्ड बनाएंगे। वे अभी 31-32 साल के ही हैं और कम से कम 4-5 साल और खेलेंगे।
साभार-khaskhabar.com












