BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टीम इंडिया को झटका, तीसरे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे जडेजा, यह है वजह

टीम इंडिया को झटका, तीसरे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे जडेजा, यह है वजहदुबई। कोलंबो टेस्ट में मिली जीत के जश्न के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए एक टेस्ट मैच से निलंबित कर दिया गया है। इस निलंबन के कारण जडेजा श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच पाल्लेकेले में 12 से 16 अगस्त तक खेला जाएगा। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

 

जडेजा पर दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को गेंदबाजी के दौरान श्रीलंका के बल्लेबाज पर क्रीज न छोडऩे के बावजूद स्टम्प्स पर गेंद मारने का आरोप है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी जानकारी के अनुसार, मैदान पर मौजूद अंपायरों ने इस व्यवहार को जान लेवा करार दिया, क्योंकि यह गेंद उस वक्त क्रीज पर मौजूद दिमुथ करुणारत्ने के बिल्कुल पास से होकर गुजरी थी। जडेजा को आईसीसी की धारा 2.2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसका साफ मतलब यह है कि अनुचित या खतरनाक तरीके से किसी भी खिलाड़ी, खिलाड़ी के समर्थक, अंपायर या मैच रैफरी की ओर गेंद या कोई अन्य उपकरण फेंकना जैसे पानी की बोतल आदि चीजें फेंकना गलत है।इस निलंबन के कारण जडेजा पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा है और उनके खाते में तीन डी-मैरिट अंक जुड़ गए हैं। इससे पहले इंदौर में पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उन पर आईसीसी की धारा 2.2.11 के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस निलंबन के बाद जडेजा के खाते में छह डी-मैरिट अंक होंगे। अगर अगले 24 माह में उनके खाते में यह अंक बढक़र आठ तक पहुंच जाते हैं, तो उन पर चार निलंबन अंक लेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More