BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कप्तान विराट ने बताया, अश्विन और जडेजा को आराम देने के पीछे का कारण

कप्तान विराट ने बताया, अश्विन और जडेजा को आराम देने के पीछे का कारणमुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम देने के पीछे का कारण बताया। कोहली ने पहले वनड मैच की शुरुआत से पहले शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अश्विन और जडेजा पर काम के बोझ को समझना जरूरी है और फॉर्म को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत टीम का निर्माण भी।

 

अश्विन और जडेजा को श्रीलंका दौरे, आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। कोहली ने कहा, हमने उन खिलाडिय़ों को मौका दिया है, जिन्हें देखकर हमें लगता है कि उनके अंदर इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। इसके साथ हमें प्रयोग करने की जरूरत है, ताकि हम विश्व कप में जाने से पहले अपने गेंदबाजों की अच्छी टीम बना सकें।

 

कप्तान ने कहा, इसमें हम युवा खिलाडिय़ों को मौका दे रहे हैं और हमारे अनुभवी गेंदबाजों के काम के बोझ को समझ भी रहे हैं। अश्विन और जडेजा ने पिछले छह से सात साल में हमारे लिए नियमित रूप से वनडे प्रारूप में मैच खेले हैं। हम नहीं चाहते हैं कि उन पर अधिक बोझ पड़े, क्योंकि इन खिलाडिय़ों की जरूरत हमें टेस्ट क्रिकेट में अधिक होती है। हाल ही में आईसीसी की वनडे टीमों की रैंकिंग में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस बारे में कोहली ने कहा कि उनकी टीम अभी अच्छा क्रिकेट खेलने पर महत्व दे रही है न कि रैंकिंग पर। कोहली ने इसके साथ ही इस ओर भी इशारा किया है कि दिनेश कार्तिक सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पारी की शुरुआत करेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More