BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विराट कोहली ने कहा, इस बात से नहीं होता मैं परेशान

विराट कोहली ने कहा, इस बात से नहीं होता मैं परेशानबेंगलुरू। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई अवाड्र्स नाइट 2017 में शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कोहली को वर्ष 2015-16 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए पोली उमरीगर पुरस्कार मिला। 

 

कोहली ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। कोहली तीसरी बार यह अवार्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर हैं। अश्विन को वेस्टइंडीज में पिछले साल दिखाए गए बेहतरीन खेल के लिए सीके नायडु पुरस्कार से नवाजा गया। अश्विन ने चार टेस्ट में 17 विकेट चटकाए थे। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कोहली ने कहा कि पिछले 10 से 12 महीने अविश्वसनीय रहे। मैं इससे परेशान नहीं होता कि कौन क्या सोच रहा है।

 

ड्रेसिंग रूम में यही सोच बनी है। हमने साथ में जीतना और हारना सीखा है। मैं हर फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर ने इस मौके पर पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की दिल खोलकर तारीफ की। समारोह में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ जेम्स सदरलैंड भी मौजूद थे। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More